'द कपिल शर्मा शो' के एक्टर अतुल परचुरे कैंसर से पीड़ित, बोले- गलत इलाज ने हालत कर दी खराब और मुझे....

The Kapil Sharma Show Atul Parchure: टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में होस्ट कपिल शर्मा के सुसर का किरदार निभा रहे एक्टर अतुल परचुरे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि एक्टर अतुल परचुरे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया है कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी ये बात सुनने के बाद से उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

आपको बता दें कि एक्टर अतुल परचुरे टीवी इंडस्ट्री के बहुत ही शानदार कलाकारों में से एक हैं। वह अपनी दमदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। वहीं इंटरव्यू में अतुल परचुरे ने कैंसर के लक्षणों को याद को करते हुए लोगों को बताया कि वह कैंसर जैसी भयानक बीमारी से पीड़ित हैं।

Atul Parchure

अतुल परचुरे कैंसर से हुए पीड़ित
अतुल परचुरे ने इंटरव्यू में बताया- मेरी शादी के 25 साल पूरे हो गए थे। मैं परिवार के साथ घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गया था। वहां सबकुछ ठीक था लेकिन कुछ दिनों के बाद मुझे खाना खाने में दिक्कत होने लगी थी। उन्होंने आगे कहा- मुझे मिचली आ रही थी। मुझे पता चल रहा था कि मेरे साथ कुछ गड़बड़ हो गई है। बाद में मेरे भाई ने मुझे कुछ दवाइयां दीं लेकिन उनसे मुझे कोई फायदा नहीं हो रहा था।

'मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर था'
अतुल परचुरे ने कहा- कई डॉक्टरों के पास जाने के बाद मुझे अल्ट्रासोनोग्राफी कराने के लिए कहा गया। जब डॉक्टर ने ऐसा किया तो मैंने उनकी आंखों में डर देखा और मुझे लगा कि कुछ बड़ी गड़बड़ हो गई है। मुझे बताया गया कि मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है और मैं कैंसर से पीड़ित हो गया हूं। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं ठीक हो जाऊंगा या नहीं, और उन्होंने कहा- हां, आप ठीक हो जाएंगे।

'डॉक्टर ने गलत इलाज ने हालत कर दी खराब'
इंटरव्यू में अतुल परचुरे ने आगे बताया- पहली बार कैंसर का इलाज गलत हो गया। मेरे शरीर में दूसरी समस्याएं होने लगी थीं। गलत इलाज ने मेरी हालत और खराब कर दी थी। मैं सही से चल भी नहीं पा रहा था। मैं बात करते समय लड़खड़ाने लगता था। उन्होंने आगे कहा- ऐसे में डॉक्टर ने मुझे डेढ़ महीने तक इंतजार करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर वह सर्जरी करेंगे तो मुझे भयानक वाला जॉन्डिस हो जाएगा और मेरे लीवर में पानी भर जाएगा जिससे मेरी मौत हो जाएगी। बाद में, मैंने अपना डॉक्टर बदला और सही दवाई और कीमोथेरेपी की मदद ली। फिलहाल मेरा इलाज जारी है और मैं पहले से बेहतर हूं।

'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रहे हैं अतुल परचुरे
जानकारी के अनुसार टीवी इंडस्ट्री के साथ साथ अतुल परचुरे मराठी फिल्मों में भी नजर आते हैं। वह काफी लंबे समय से कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो का हिस्सा रहे हैं। अतुल परचुरे ने कहा- द कपिल शर्मा शो में मुझे सुमोना के पिता की भूमिका निभाने के लिए कहा गया था लेकिन मैं अपने कैंसर के इलाज के कारण कई एपिसोड शूट नहीं कर पाया था। मैं कपिल शर्मा शो के टीम मेंबर्स के के साथ अंतर्राष्ट्रीय दौरे पर भी नहीं जा सकता हूं। मुझे अभी भी नहीं पता है कि मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+