तनुश्री दत्ता को जान से मारने की हुई थी कोशिश, कहा- मुझे शक है कि मेरी मेड मुझे जहर देती थी
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जब उन्होंने अपनी मीटू मूमेंट की आपबीती लोगों को सुनाई तो उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी।
मुंबई, 23 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता मीटू मूवमेंट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। उन्होंने कैमरे पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई राज खोले थे। मीटू मूवमेंट के दौरान ही तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि जब उन्होंने अपनी आपबीती लोगों को सुनाई तो उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी। आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता इससे पहले भी कह चुकी हैं कि उन्हें कुछ भी हो सकता है और इसके लिए एक्टर नाना पाटेकर, उनकी लीगल टीम और बॉलीवुड माफिया ही जिम्मेदार होंगे।

मेरी कार के ब्रेक फेल करवा दिए गए
तनुश्री दत्ता ने एफएम कनाडा को इंटरव्यू देते हुए बताया- जब मैं उज्जैन में थीं तो मेरी कार के ब्रेक खराब किए गए थे और ऐसा एक बार नहीं कई बार हो चुका है। तनुश्री ने इंटरव्यू में कहा- मेरा ऐक्सीडेंट हुआ था और यह बहुत बुरा एक्सीडेंट था। इसमें आई चोटों को ठीक होने में काफी वक्त लगा गया था। मेरा काफी खून भी निकला था।

तनुश्री को अपनी कामवाली बाई पर शक
तनुश्री ने इंटरव्यू में बताया- एक बार उन्हें किसी ने जहर देने की कोशिश भी की थी। उन्होंने कहा- मैंने अपने घर पर एक कामवाली बाई को रखा था जिसके बाद मैं धीरे-धीरे बीमार होने लगी थीं। तनुश्री ने आगे कहा- मुझे शक है कि वह मेरे खाने में कुछ मिला रही थी। उसका बना खाना खाकर मेरी तबीतय खराब होने लगी थी। मैं ज्यादातर दिन बीमार रहती थी।

करना चाहती थीं कमबैक
तनुश्री ने कहा- मीटू मूवमेंट के बाद साल 2020 में मैं भारत वापस आई थी। मैं इंडस्ट्री में कमबैक करने की कोशिश कर रही थी लेकिन लोगों को मेरे साथ काम न करने की सलाह दी जा रही थी। मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा था- मैं अपना करियर फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही हूं। लोग मेरे साथ काम करना चाहते हैं। मुझे कुछ प्रोजेक्ट्स और वेब सीरीज मिले लेकिन अचानक डायरेक्टर इन्कॉग्निटो मोड में चले जाते हैं या स्पॉन्सर्स पीछे हट जाते हैं।
मुझे टारगेट करके परेशान किया जा रहा है
जानकारी के अनुसार तनुश्री दत्ता ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखा था और अपना दर्द बयां किया था। उस पोस्ट में तनुश्री ने नाना पाटेकर और बॉलीवुड माफिया पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ लोगों और पत्रकारों पर उन पर फेक न्यूज चलाए जाने का भी आरोप लगाया था। तनुश्री दत्ता ने कहा था कि कई लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। तनुश्री दत्ता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

नाना पाटेकर लगाया था मीटू का आरोप
आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता साल 2018 में एक्टर नाना पाटेकर पर मीटू का आरोप लगाया था। नाना पाटेकर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसा गंभीर आरोप लगने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। तनुश्री के मुताबिक साल 2009 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर ने गाने की शूटिंग के दौरान उनके बेहद करीब आने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता को आखिरी बार साल 2010 में फिल्म 'अपार्टमेंट' में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications