सलमान खान स्टारर 'A6' पर एटली का बड़ा दावा, बोले- 'फिल्म देख पूरे भारत को गर्व'
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म मेकर एटली अपनी बेबी जॉन के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। पिछले कई दिनों से दोनों के साथ में काम करने की खबरें हैं। फिलहाल इस फिल्म का नाम A6 बताया जा रहा है। दरअसल, ये एटली के करियर की 6वीं फिल्म है, इसलिए इसका अभी ये नाम रखा गया है।
एटली वरुण धवन के साथ बेबी जॉन के प्रमोशन में A6 के बारे में भी कुछ अपडेट्स दे रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है। इस पर बात करते हुए एटली ने कहा, आपको अभी इस फिल्म की कास्टिंग के लिए इंतजार करना होगा। एक बात है कि मैं आप सबको सरप्राइज करने वाला हूं। आप लोग जो सोच रहे हैं वो सब सच है। लेकिन कास्टिंग को सुनकर सभी लोग हैरान हो जाएंगे।

कुछ हफ्तों में अनाउंस होगी फिल्म
एटली ने आगे कहा, मैं कुछ भी बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बता रहा हूं, लेकिन ये सच है कि फिल्म देखकर पूरे भारत को गर्व होगा। फिल्म को हम इस लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं। बस कुछ समय में आपको एक ग्रैंड अनाउंसमेंट सुनने को मिलेगी। हमने इसकी स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और अभी प्रिप्रेशन की स्टेज में हैं। A6 को बहुत सारी एनर्जी की जरूरत है।
दो टाइमलाइन पर चलेगी फिल्म
कुछ दिनों पहले पिकंविला ने सोर्स के हवाले से खबर छापी थी। इसमें उन्होंने लिखा, पिछले एक साल से मेगा प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर बेस्ड होगी ये फिल्म प्रजेंट और पास्ट टाइमलाइन में साथ चलेगी। एटली इसे पीरियड ड्रामा के सेटअप में बनाना चाहते हैं। ताकि दर्शकों को बढ़िया विजुअल देखने को मिल सके। खबरें हैं कि इसमें कमल हास और रजनीकांत भी जुड़ सकते हैं।
सलमान का होगा एक्शन सीक्वेंस
ख़ैर, बात करें बेबी जॉन की तो इसमें वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव जैसे एक्टर्स हैं। इसे कलीस ने डायरेक्ट किया है। वहीं, एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान का एक सीटीमार एक्शन सीक्वेंस है। जिसे खुद एटली ने डिजाइन किया है। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications