आथिया शेट्टी जल्‍द बनने जा रही किक्रेटर केएल राहुल की दुल्‍हनियां! जानें कब है शादी

मुंबई, 12 जुलाई: बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर की एक्‍ट्रेस अथिया शेट्टी और किक्रेटर केएल राहुल की अफेयर के चर्चे आए दिन होते रहते हैं। अथिया और के एल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं खबर है कि दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

अथिया केएल राहुल की दुल्‍हनियां बनने वाली हैं

अथिया केएल राहुल की दुल्‍हनियां बनने वाली हैं

अथिया शेट्टी जो सुनील और माना शेट्टी की एक्‍ट्रेस बेटी हैं, वहीं केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और भारत की नेशनल टीम के वाइस कैप्‍टन हैं। हाल ही में दोनों जर्मनी रवाना हुए हैं। वहीं अब खबर है कि अगले 3 महीने के अंदर अथिया केएल राहुल की दुल्‍हनियां बनने वाली हैं!

तीन साल से चल रहा अफेयर

तीन साल से चल रहा अफेयर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अथिया के एक करीबी सूत्र ने ये जानकारी दी कि अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल, जो अब तीन साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, अगले तीन महीनों में एक-दूसरे से शादी करने जा रहे हैं शादी की तैयारी जोरों पर चल रही है।

राहुल के पेरेन्‍ट्स ने शेट्टी फैमिली से की मुलाकात

राहुल के पेरेन्‍ट्स ने शेट्टी फैमिली से की मुलाकात

अथिया के करीबी ने ये भी बताया कि राहुल के माता-पिता हाल ही में अथिया के परिवार से मिलने के लिए मुंबई आए और अथिया के घर भी गए थे। शादी अगले तीन महीनों में होने की उम्मीद है। यह दोनों परिवारों के लिए एक भव्य उत्सव होगा और शादी की तैयारी में अथिया खुद ही सुपरवाइज कर रही हैं।

अथिया शेट्टी के एल राहुल के साथ जर्मनी गई हैं

अथिया शेट्टी के एल राहुल के साथ जर्मनी गई हैं

हाल ही में अथिया शेट्टी के एल राहुल के साथ जर्मनी गई हैं। क्रिकेटर केएल राहुल को चोट के कारण भारत के इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए थे। 30 वर्षीय किक्रेटर को कमर में चोट लगी थी जिसकी जर्मनी में सर्जरी हुई। मीडियो रिपेार्ट के अनुसार राहुल लगभग एक महीने तक जर्मनी में ही रहेंगे और अथिया उनके ठीक होने तक वहीं उनके साथ रहेंगी।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्‍टोरी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्‍टोरी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 2021 में एक्‍ट्रेस के भाई अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान एक साथ लोगों के सामने नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी को उनके एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ट्रिप पर साथ नजर आती हैं। हालांकि इससे पहले भी कुछ समय पहले दोनों की जल्‍द शादी होने की बात सामने आई थी लेकिन उस समय अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कहा था ऐसा कुछ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+