केएल राहुल हुए चोटिल तो एक्स्ट्रा केयरिंग हुईं गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी, ऐसे निभाएंगी साथ
केएल राहुल हुए चोटिल तो एक्स्ट्रा केयरिंग हुईं गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी, सर्जरी के दौरान रहेंगी साथ
मुंबई, 26 जून: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। दोनों को अक्सर हॉलिडे, आउटिंग और डिनर डेट पर साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि अब तक इनमें से किसी ने भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। इसी बीच केएल राहुल चोटिल हो गए हैं, जिसको लेकर उनकी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी एक्स्ट्रा केयरिंग हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल अपनी सर्जरी के लिए जर्मनी जा रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अथिया अपने क्रिकेटर प्रेमी केएल राहुल का साथ देने जर्मनी जाएंगी।

केएल राहुल के साथ जर्मनी जाएंगी अथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के करीबी एक सूत्र के अनुसार, अथिया शेट्टी रविवार 26 जून को केएल राहुल के इलाज के लिए जर्मनी जाएंगी। क्रिकेटर चोट के कारण भारत के इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए थे। 30 वर्षीय केएल राहुल को कमर में चोट लगी है। जिसके बाद उन्होंने अपनी कमर की सर्जरी जर्मनी में कराने का फैसला किया है।

आथिया केएल राहुल का ऐसे देंगी साथ
सूत्र ने आगे खुलासा किया कि राहुल सर्जरी के बाद लगभग एक महीने तक जर्मीन में ही रहेंगे। इस दौरान आथिया उनके साथ वहीं रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक केएल राहुल के ठीक होने तक आथिया शेट्टी उनके साथ रहेंगी।

कब शादी करेंगे राहुल और आथिया शेट्टी
अप्रैल में, ऐसी खबरें थीं कि यह राहुल और आथिया शेट्टी दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि शादी की इस खबर के आने के बाद आथिया और राहुल ने न तो इनकार किया है और न ही शादी की अफवाहों की पुष्टि की है।

सुनील शेट्टी ने राहुल और आथिया की शादी पर कही ये बात
हालांकि की अथिया के पिता अभिनेता सुनील शेट्ट ने भी कई मौकों पर शादी की अफवाहों को खारिज किया है। उन्हें कहा था, "हम, मैं और मेरी पत्नी माना शेट्टी बच्चों से प्यार करते हैं। मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं, और हद से ज्यादा उनके बारे में सोचता हूं। आज जीवन में खुश रहना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यही वह चीज है जो मुझे लगता है कि जिंदगी से गायब होती जा रही है। हम सभी खुश हैं क्योंकि आथिया खुश हैं।''












Click it and Unblock the Notifications