इस समय होगी आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी, पापा सुनील शेट्टी ने तय किया खास वेन्यू

इस साल के अंत तक एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों की शादी का वेन्यू भी तय कर लिया गया है।

मुंबई, 6 सितंबरः बॉलीवुड के दमदार एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्‍ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों की शादी की चर्चाएं इस समय सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। दोनों एक दूसरे को काफी दिनों से डेट कर रहे हैं लेकिन अब इनकी शादी की खबरें मीड‍िया में फैलती जा रही हैं। हालांकि सुनील शेट्टी ने हर बार यही कहा है कि ये बच्‍चों की मर्जी पर न‍िर्भर करता है कि वह कब शादी करना चाहते हैं। इसी बीच खबर है कि इस साल के अंत तक आथिया और केएल राहुल की शादी हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों की शादी का वेन्यू भी तय कर लिया गया है।

दिसंबर 2022 में हो सकती है शादी

दिसंबर 2022 में हो सकती है शादी

आपको बता दें कि लव बर्ड्स आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी का समारोह सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में आयोजित किया जाएगा। वहीं इन दोनों की शादी इस साल दिसंबर में हो सकती है। इतना ही नहीं, खबर है कि इस जोड़ी ने अपने करीब‍ियों को द‍िसंबर के आखिर और जनवरी के पहले हफ्ते की डेट्स खाली रखने का मैसेज भी भेजा है। इससे साफ पता चलता है कि इस साल के आखिर या फिर आने वाले साल के शुरुआत में ही दोनों शादी कर लेंगे।

खंडाला के बंगले में होगा शादी समारोह

खंडाला के बंगले में होगा शादी समारोह

प‍िंकव‍िला की खबर के अनुसार आथ‍िया शेट्टी और केएल राहुल, एक्टर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में शादी कर सकते हैं। ये बंगला सुनील शेट्टी को बहुत ही प्यारा है। सुनील शेट्टी अपना ज्यादातर समय इसी बंगले में गुजारते हैं। इस बंगले का नाम उन्होंने जहान रखा है। सुनील शेट्टी की दिली ख्वाहिश है कि उनकी बेटी की शादी इसी बंगले से की जाए। पापा की विश को पूरा करने के लिए बेटी आथिया भी पूरी तरह से तैयार है।

सुनील शेट्टी के दिल के करीब है ये बंगला

सुनील शेट्टी के दिल के करीब है ये बंगला

आपको बता दें कि खंडाला का ये बंगला सुनील शेट्टी के दिल के बेहद करीब है। सुनील और माना शेट्टी ने ये सपनों का घर 17 साल पहले बनाया था। यह काफी बड़ी जगह पर फैला हुआ है और इस बंगले के चारों तरफ काफी हरियाली भी फैली हुई है। शादी के लिए ये एक परफेक्ट वेन्यू साबित हो सकता है।

केवल परिवार और दोस्त होंगे शादी में शामिल

केवल परिवार और दोस्त होंगे शादी में शामिल

खबर है कि आथिया और उनके बॉयफ्रेंड केएल राहुल अपनी शादी में ज्यादा धूमधाम नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि उन दोनों की शादी आलीशान तरीके से नहीं बल्‍कि परिवार के लोगों के बीच खुशियों के साथ संपन्न हो। वह इस खुशी के मौके को स‍िर्फ अपने परिवार-दोस्‍तों और करीबियों के साथ ही मनाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्‍होंने शादी के लिए कोई आलीशान होटल चुनने के बजाए अपने पापा के फार्म हाउस को चुना है।

पहले से ही शुरू हो चुकी हैं तैयारियां

पहले से ही शुरू हो चुकी हैं तैयारियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आथिया और केएल राहुल की शादी ऑर्गनाइज करने वाले ग्रुप ने खंडाला के इस बंगले को देख भी ल‍िया है ताकि पहले से ही तैयार‍ियां शुरू की जा सकें। इतना ही नहीं सुनील शेट्टी के परिवार ने तो अपने करीब‍ियों को द‍िसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह की डेट खाली रखने के लिए मैसेज भी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+