जानें कौन से महीने में पैरेंट्स बनेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, बच्चे की डिलीवरी को लेकर बड़ा खुलासा
Athiya Shetty and KL Rahul: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सुनील शेट्टी जल्द ही नाना बनने वाले हैं। दरअसल सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इस समय अपनी प्रेग्नेंसी टाइम को भरपूर इन्जॉय कर रही हैं। इसी साल अथिया शेट्टी और उनके क्रिकेटर पति केएल राहुल पैरेंट्स बनेंगे।
प्रेग्नेंट हैं कियारा आडवाणी
वहीं गत 28 फरवरी 2025 को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और उनके पति एक्टर सिद्धार्थ चोपड़ा ने भी लोगों को गुड न्यूज दी है। कियारा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि वह प्रेग्नेंट हैं और इसी साल मां बनने वाली हैं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल कब पैरेंट्स बनेंगे
इनके पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल, इलियाना डिक्रूज और इशित्ता दत्ता ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी है। हालांकि अब ये सामने आ गया है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल कब पैरेंट्स बनेंगे यानी कौन से महीने में उनके बच्चे की डिलीवरी होगी।
होने वाले नाना सुनील शेट्टी ने किया रिवील
-अथिया शेट्टी के पापा और होने वाले बच्चे के नाना यानी सुनील शेट्टी को चंदा कोचर के पॉडकास्ट में देखा गया था। इस दौरान सुनील शेट्टी ने कई चीजों पर बात की। उसी समय सुनील शेट्टी ने बताया कि वो किस महीने में नाना बनने वाले हैं।
-सुनील शेट्टी से जब पूछा गया कि शेट्टी परिवार में डिनर टेबल पर किस तरह की बातचीत होती है। इस पर जवाब देते हुए सुनील ने कहा कि अभी तो सिर्फ ग्रैंडचाइल्ड के बारे में ही बातें होती रहती हैं।
-सुनील शेट्टी ने आगे बताया- इस टाइम और कोई बात नहीं होती है। अभी सिर्फ ग्रैंडचाइल्ड के बारे में बातें की जाती हैं फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। इस समय हम कोई और बातचीत नहीं करना चाहते हैं।
-सुनील शेट्टी ने बताया कि हम बस अप्रैल में (ग्रैंडचाइल्ड से मिलने) का इंतजार कर रहे हैं। एक्टर के इस बात ये साफ हो गया है कि अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल अप्रैल 2025 में ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि, सुनील शेट्टी ने डिलीवरी डेट रिवील नहीं की है।
नवंबर 2024 को कपल ने दी थी गुड न्यूज
जानकारी के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने नवंबर 2024 को फैंस के साथ अपने पैरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की थी। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। इसके बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने कपल को जमकर बधाइयां दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications