11 साल की उम्र में ही 21 साल के रणबीर की "वधू" बनने वाली थीं आलिया, फोटो वायरल होने पर खुली ये सच्‍चाई

11 साल की उम्र में ही 21 साल के रणबीर की वधू बनने वाली थीं आलिया, फोटो वायरल होने पर खुली ये सच्‍चाई

मुंबई, 25 अप्रैल: बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वैशाखी के पर्व पर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बॉलीवुड की हसीन कपल में शुमार रणबीर आलिया शादी के बाद अपने काम पर लौट चुके हैं। आपने ये तो सुना होगा आलिया को छोटी सी उम्र में अपनी से 11 साल बड़ी उम्र के रणबीर कपूर को पहली नजर में देखते ही प्‍यार हो गया था लेकिन ये नहीं पता होगा कि वर्षों पहले 11 साल की आलिया भट्ट 21 साल के रणबीर कपूर की बालिका वधू बनने वाली थीं। शादी के एक हफ्ते के बाद किया है इस बात की गवाही वर्षों पुरानी एक फोटो कर रही है जो जमकर वायरल हो रही है।

ये फोटो हो रही वायरल

ये फोटो हो रही वायरल

शादी के बंधन के बंधने के बाद से आलिया अपनी रणबीर के साथ शादी और संगीत की फोटो शेयर कर रही हैं। वहीं अब इस वायरल फोटो को Alia's Planet नाम के यूजर से शेयर की है ओर कैप्‍शन में लिखा गया है। कितनी तेजी से रात बदलती है।

वर्षों पुरानी फोटो में रणबीर के कंधे पर सिर टिकाए बैठीं हैं आलिया

वर्षों पुरानी फोटो में रणबीर के कंधे पर सिर टिकाए बैठीं हैं आलिया

वर्षों पुरानी ब्लैक व्‍हाइट फोटो है जिसमें वो छोटी सी आलिया दुल्‍हन बनी हुई है और दुल्‍हा बने रणबीर कपूर के कंधे पर अपना सिर टिकाए बैठी हैं। ये उसी समय की फोटो है जब आलिया रणबीर की बालिका बधू बनने वाली थीं। वहीं एक उनकी शादी के संगीत की फोटो है जिसमें रणबीर आलिया के सामने से उनके ऊपर लीन होकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

जानें 18 साल पुरानी इस फोटो की सच्‍चाई

जानें 18 साल पुरानी इस फोटो की सच्‍चाई

दरअसल, ये फोटो रणबीर और आलिया की तो है लेकिन ये फोटो वर्षों पहले हुई इनकी शादी की नहीं बल्कि 18 साल पहले एक मूवी के लिए किये गए फोटोशूट की है। ये फिल्‍म संजय लीला भंसाली 'बालिका वधू' नाम की एक फिल्म बनाना चाहते थे। उस समय 21 साल के रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली को ब्लैक फिल्‍म में असिस्‍ट कर रहे थे। तभी आलिया भट्ट और रणबीर को लेकर ये फिल्‍म वो बनाना चाहते थे।

रणबीर और आलिया की वो पहली डेब्यू फिल्‍म होती

रणबीर और आलिया की वो पहली डेब्यू फिल्‍म होती

बालिका वधू फिल्‍म के लिए तभी ये दोनों का फोटो शूट तभी करवाया गया था और आलिया ने फिल्‍म के लिए स्‍क्रीन टेस्‍ट दिया था लेकिन ये फिल्‍म भंसाली बना नहीं सके। अगर ये फिल्‍म बनी होती तो रणबीर और आलिया की वो पहली डेब्यू फिल्‍म होती जिसमें रणबीर की आलिया बालिका वधू के रूप में नजर आती।

संजय लीला भंसाली नेआलिया भट्ट को गिफ्ट की थी ये फोटो

संजय लीला भंसाली नेआलिया भट्ट को गिफ्ट की थी ये फोटो

हालांकि ये फिल्‍म तो नहीं बन सकी लेकिन इसके लिए करवाए गए फोटोशूट में खींची गई फोटो को संजय लीला भंसाली ने फ्रेम करवाकर आलिया भट्ट को गिफ्ट कर दी थी। जिसे अब रणबीर की रियल वाइफ बन चुकी है तब ये फोटो जमकर वायरल हो रही है। जिसे आलिया ने अपने घर में सजा कर रखा है।

जानें कैसे सामने आई ये वर्षों पुरानी फोटो

जानें कैसे सामने आई ये वर्षों पुरानी फोटो

वायरल फोटो आलिया भट्ट की कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रमोशन के दौरान शेयर किए गए वीडियो में नजर आई थी। इस वीडियो बैकग्राउंड में रखी एक फोटो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 'बालिका वधू' के स्क्रीन टेस्ट के लिए ली गई फोटो आलिया के फैंस अब वायरल कर रहे हैं और इस नई जोड़ी पर प्‍यार बरसा रहे हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/after-marriage-alia-bhatt-shared-this-new-beautiful-photo-on-insta-see-pics-oi79263.html

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+