64 की उम्र में नीना गुप्ता ने पहनी ऐसी रिवीलिंग ड्रेस, लोगों ने कहा- शर्ट के नीचे तो कुछ पहन लेतीं

Neena Gupta Video: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में से एक नीना गुप्ता 64 की उम्र में फैशन के मामले में अपने से छोटी उम्र की हीरोइनों को मात दे रही हैं। नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक से बढ़कर एक दमदार पोस्ट करके अपने फैंस को हैरान कर देती हैं। नीना गुप्ता को अपनी बढ़ती उम्र की कोई परवाह नहीं है और वह अक्सर ही बोल्ड ड्रेसेस में नजर आती हैं।

नीना गुप्ता ने पहनी बोल्ड ड्रेस
हाल ही में नीना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका सिजलिंग अवतार देखने को मिल रहा है। नीना गुप्ता के इस बोल्ड लुक को देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। एक तरफ जहां नीना गुप्ता के फैंस उनका ये बोल्ड स्टाइल देखकर काफी खुश हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

neena gupta

नीना गुप्ता का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 64 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता इस वीडियो में काफी मस्ती मजाक के मूड में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक वाइट कलर की शर्ट वाली ड्रेस पहन रखी है।

नीना गुप्ता ने लिखा- या तो जल भुन लो या फिर प्यार करो
वीडियो में नीना गुप्ता इस शर्ट ड्रेस को पहनकर काउच पर बड़े ही स्टाइल में बैठी हुई नजर आ रही हैं। नीना गुप्ता का ये सिजलिंग और बोल्ड अवतार देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- या तो जल भुन लो या फिर मुझे प्यार करो... चॉइस तुम्हारी है।

कुछ लोगों ने वीडियो पर किए भद्दे कमेंट्स
नीना गुप्ता के फैंस जहां इस बोल्ड अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस पर भद्दे कमेंट्स करते भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कई लोगों ने तो नीना गुप्ता को उम्र का लिहाज करने की भी सलाह दी है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये शायद अपनी उम्र भूल गई हैं। उम्र का लिहाज करो। वहीं एक यूजर ने लिखा है- शर्ट के नीचे तो कुछ पहन लेतीं। हालांकि एक्ट्रेस को इन सब बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+