Box Office Collection Day 2: तापसी और मृणाल की फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन कमाए चिल्लर
Box Office Collection Day 2: Assi, जिसका निर्देशन Anubhav Sinha ने किया है। उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। फिल्म ने पहले दिन केवल 1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बेहद धीमी शुरुआत की। दूसरे दिन, यानी शनिवार को कलेक्शन में हल्की बढ़त जरूर दर्ज हुई, लेकिन यह मन मुताबिक नहीं रही। फिल्म ने महज 1.6 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया, जिससे दो दिनों में इसका कुल कलेक्शन 2.6 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

ट्रेड आंकड़ों के अनुसार, हिंदी बेल्ट में शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 10 प्रतिशत के आसपास रही, जो दर्शकों के इंट्रेस्ट को भी दिखाती है। सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक की इस पेशकश को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।
पिछली फिल्म से भी कमजोर प्रदर्शन
Taapsee Pannu की इस फिल्म का प्रदर्शन उनकी पिछली रिलीज Khel Khel Mein से भी कमजोर रहा है। 'खेल खेल में' ने अपने दूसरे दिन 2.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 'अस्सी' उस आंकड़े को भी पार नहीं कर सकी। इससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है।
'दो दीवाने सहर में' की भी चुनौती
दूसरी ओर, Do Deewane Sehar Mein भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। Mrunal Thakur और Siddhant Chaturvedi स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। हालांकि, दूसरे दिन इसमें उछाल देखने को नहीं मिला। शनिवार को फिल्म ने लगभग 1.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे दो दिनों का कुल कारोबार 2.85 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहा।
आगे की राह मुश्किल
ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि दोनों फिल्मों के लिए आने वाले दिन निर्णायक साबित होंगे। यदि वीकेंड पर दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई, तो इनके लिए लंबी दौड़ तय करना मुश्किल हो सकता है। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications