धर्म की दीवार से टूटा रिश्ता! मगर ब्रेकअप के चंद दिनों बाद मिस्ट्री गर्ल की हुई एंट्री, टूट गया हिमांशी का दिल
बिग बॉस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर जोड़ियां बनती हैं और टूटती भी हैं। यहीं पर एक ऐसी जोड़ी बनी, जिसकी खूब चर्चा हुई। ये जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी थी। जोड़ी थी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की। फैंस का खूब प्यार इन दोनों को मिला। मगर फिर अचानक खबर मिली कि दोनों ने ही अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया है।
खबरे थीं कि हिमांशी से ब्रेकअप के बाद आसिम को दोबारा प्यार हो गया है। बीते दिनों उन्होंने एक मिस्ट्री गर्ल संग तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिन्होंने फैंस को भी हैरान करके रख दिया था। हर किसी का यही कहना था कि कैसे आसिम की लाइफ में इतनी जल्दी कोई आ सकता है।

अब हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में किसी करीबी सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी है कि इस पोस्ट ने एक्ट्रेस को दुखी कर दिया था। सूत्र ने इस बात का खुलासा किया है कि फिलहाल हिमांशी किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। वे अपने काम पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं और उन्होंने कोई ओटीटी फिल्म भी साइन की हुई है।
हिमांशी का मानना है कि डेटिंग तो बाद में भी हो सकती है। फिलहाल वे अपने करियर पर पूरी तरह से ध्यान लगा रही हैं। इनसाइडर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशी ने उस वक्त ही फैसला कर दिया था कि वे इस पोस्ट पर रिएक्ट नहीं करेंगी जब आसिम ने किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर की थी।
आसिम के साथ उनका ब्रेकअप एक बेहद ही बुरे नोट पर हुआ था। ऐसे में उन्हें मूव ऑन करने में काफी समय लगा। वे ब्रेकअप से बेहद परेशान थीं। रिश्ता टूटने की वजह वैसे तो धर्म थी मगर रिश्ता बेहद बुरे मोड़ पर आकर खड़ा हो गया था।
सूत्र ने जानकारी दी कि अगर हिमांशी भविष्य में किसी के साथ रिलेशनशिप में आती हैं तो वो आसिम तो बिल्कुल भी नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications