Ashish Vidyarthi: 23 साल के बेटे के पिता आशीष विद्यार्थी ने रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं पहली पत्नी?

Ashish Vidyarthi's First Wife: मशहूर एक्टर आशीष विद्यार्थी की दूसरी पत्नी भी कोलकाता से ही हैं, मतलब कि वो दूसरी बार बंगाल के जमाई बाबू बने हैं।

Ashish Vidyarthi 2nd Wedding

Ashish Vidyarthi 2nd Wedding: बॉलीवुड और टीवी के नामचीन चेहरों में से एक रहे आशीष विद्यार्थी ने गुरुवार को 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी रचाकर अपने फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने कल कोलकाता में फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुख रखने वाली खूबसूरत रुपाली बरुआ से शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस शादी को पूरी तरह से गुपचुप रखा गया था। दोनों की शादी में केवल उनके बेहद कीरीबी मित्र और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

रुपाली बरुआ फैशन स्टोर चलाती हैं

बता दें कि कोलकाता में एक फैशन स्टोर चलाने वाली रुपाली बरुआ की जो तस्वीर सामने आई, उसमें वो बहुत ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं। अपनी शादी के बारे में जानकारी देते हुए आशीष ने कहा कि 'लाइफ के इस मोड़ पर रुपाली को अपनी लाइफ पार्टनर बनाना एक खूबसूरत लेकिन अलग सी फील‍िंग है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है।' हालांकि आशीष ने कहा कि उनकी प्रेम कहानी काफी लंबी है जिसके बारे में वो कभी और बात करेंगे।'

'कुछ वक्त पहले ही मुलाकात हुई'

लेकिन रुपाली ने कहा कि 'वो और आशीष कुछ वक्त पहले ही मिले हैं और मिलने के बाद ही हमें लगा कि हम अपने रिश्ते को आगे ले जा सकते हैं और इसलिए हमने शादी कर ली और अब हम जीवन का हर लम्हा साथ बिताने के लिए तैयार हैं।'

आशीष विद्यार्थी ने राजोशी बरुआ से की थी पहली शादी

आपको बता दें कि आशीष विद्यार्थी ने दूसरी बार शादी की है। इससे पहले उन्होंने जानी-मानी एक्ट्रेस, सिंगर और थ‍िएटर आर्स्ट‍िट राजोशी बरुआ से प्रेमविवाह किया था, दोनों को शादी से एक बेटा अर्थ विद्यार्थी भी है, जिनकी उम्र 23 साल है।

राजोशी टीवी जगत का चर्चित चेहरा हैं

आपको बता दें कि राजोशी विद्यार्थी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। टीवी के फैंस उन्हें 'सुहानी सी एक लड़की' और 'इमली' जैसे धारावाहिकों के जरिए अच्छी तरह से पहचानते हैं। वो बहुत अच्छी गायिका और प्रस्तोता भी रह चुकी हैं। उनका और आशीष का रिश्ता क्यों टूटा, इस बारे में किसी को आज तक पता नहीं है।

23 साल के बेटे के पिता हैं आशीष विद्यार्थी

तो वहीं अर्थ की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साल 2020 में जब वो बीस साल के हुए थे तो उन्होंने अपनी मम्मी-डैडी के साथ एक फोटो शेयर की थी। जो कि काफी वायरल हुई थी।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता

मालूम हो कि बड़े और छोटे पर्दे के लोकप्रिय कलाकार आशीष ने 11 भाषाओं में करीब 300 फिल्मों में काम किया है। साल 1995 में इन्हें 'द्रोह काल' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' भी मिल चुका है। इनका फिल्मी करियर 'फिल्म सरदार 'से शुरू हुआ था, जिसमें इन्होंने वीवी मेनन का रोल प्ले किया था।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का स्टार स्क्रीन पुरस्कार

इसके बाद साल 1996 की फिल्म 'इस रात की सुबह नहीं' के लिए आशीष ने नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का स्टार स्क्रीन अवार्ड जीता था। एक्टिंग के अलावा वो AVID माइनर कन्वर्सेशन के सह-संस्थापक और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। इन्होंने टीवी के भी कई हिट शो में काम किया है तो वहीं आजकल ये webseries के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+