Ashish Vidyarthi Wedding: 60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने रचाई दूसरी शादी, इस हसीना को बनाया दुल्हनिया
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बनी है।

Ashish Vidyarthi Second Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री में विलेन का किरदार निभाने वाले आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली। एक्टर ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ से शादी कर ली है। खबरों की मानें तो दोनों ने परिवार वालों के बीच कोर्ट में जाकर शादी रचा ली।
60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने रचाई दूसरी शादी,
ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, आशीष विद्यार्थी ने 25 मई को अपने करीबी दोस्त औऱ परिवार वालों के बीच रुपाली बरुआ से दूसरी शादी रचा ली। जहां एक तरफ आशीष बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है वहीं रुपाली बरुआ असम में फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। रुपाली का फैशन स्टोर एक कोलकाता में है। 60 साल की उम्र में यह फैसला लेकर दोनों बेहद खुश हैं।
कपल ने की कोर्ट मैरिज
शादी के बाद आशीष विद्यार्थी ने बात करते हुए कहा, 'जिंदगी के इस पड़ाव में शादी करना एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी फीलिंग जैसा लगता है. हमारी सुबह ही कोर्ट मैरिज हुई है और शाम को गेट-टुगेदर करेंगे। वहीं रुपाली ने आशीष संग हुई पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा- 'कुछ वक्त पहले ही हम लोगों की मुलाकात हुई थी और रिश्ते को आगे ले जाने के बारे में फैसला लिया।' बता दें कि, इससे पहले अभिनेता की शादी अभिनेत्री शकुंतला बरूआ से हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications