आशा पारेख ने कंगना रनौत की बोलती कर दी बंद, कहा- पहले बॉलीवुड में दोस्त बनाओ फिर.....
Asha Parekh To Kangana Ranaut: फिल्म 'तेजस' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है। साथ ही कंगना रनौत की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है। वहीं हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में नकली दोस्ती और रिश्तों को लेकर कुछ बातें कही थीं। कंगना ने कहा था कि बॉलीवुड में दोस्ती फेक होती है। अब कंगना के इस बयान पर हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस आशा पारेख ने अपना रिएक्शन दिया है।
आशा पारेश ने बॉलीवुड की दोस्ती पर कही ये बात
आशा पारेख ने कहा है कि जिन्हें लगता है कि बॉलीवुड में सच्ची दोस्ती और रिश्ते नहीं होते हैं, उनके लिए हेलेन, वहीदा रहमान और उनकी दोस्ती जीता-जागता सबूत है। आशा पारेश ने न्यूज18 के एक इवेंट में कंगना रनौत के बॉलीवुड में दोस्ती पर किए गए कमेंट के बारे में कहा- क्या आपने देखा है कि मैं, वहीदा जी और हेलेन जी कितने क्लोज हैं। हमारी बहुत ही स्ट्रॉन्ग दोस्ती है। आशा पारेख ने कहा कि वह नहीं मानतीं कि बॉलीवुड में दोस्ती और रिश्ते नकली होते हैं।

आशा पारेख ने कंगना रनौत को दिया जवाब
इवेंट में आशा पारेख से जब पूछा गया कि क्या आज भी बॉलीवुड में पहले जैसी सच्ची दोस्ती और रिश्ते मौजूद हैं, तो उन्होंने कहा- अब वो आप उनसे ही पूछिएगा कि क्यूं नहीं हैं। आपने ऐसा क्यूं नहीं पूछा कि आप ऐसा क्यों बोल रही हैं। आशा पारेख ने कंगना से कैमरे पर सवाल करते हुए कहा- आपने किसी से दोस्ती की है या सिर्फ बातें ही कर रही हैं। पहले दोस्त बनाएं फिर बयान दें।
'तेजस' के प्रमोशन में बिजी हैं कंगना रनौत
आपको बता दे कि कंगना रनौत फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जो कि लोगों को खूब पसंद आया है। कंगना की ये फिल्म आगामी 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications