Asha Bhosle की मौत के 24 घंटे बाद Mumtaz ने शेयर किया आखिरी पल का वीडियो, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे बात करनी थी
Asha Bhosle and Mumtaz: दिग्गज गायिका आशा भोसले को 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान न सिर्फ परिवार और फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। माहौल बेहद भावुक था और हर कोई इस महान कलाकार को आखिरी सलाम कर रहा था। वहीं आशा भोसले की पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) दादी के जाने के बाद पूरी तरह टूटी हुईं नजर आईं।
मुमताज ने आशा भोसले के साथ बिताए आखिरी पलों को याद किया
आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने उनके प्रति जनता के अपार प्रेम को एक बार फिर साबित कर दिया। इस बीच 70 से 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज ने उनके साथ बिताए आखिरी पलों को याद करते हुए कई भावुक खुलासे किए हैं।

अस्पताल में नहीं हो सकी आखिरी बातचीत
-मुमताज ने एक इंटरव्यू में बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह तुरंत उनसे मिलने पहुंची थीं लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत का हवाला देते हुए किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी।
-मुमताज ने कहा कि वह उनसे बात करना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अस्पताल से लौटने के कुछ ही समय बाद उन्हें परिवार की ओर से फोन आया, जिसमें आशा भोसले के निधन की खबर दी गई। ये सुनकर वह गहरे सदमे में चली गई थीं।
'अंतिम दर्शन में दिखी चेहरे की चमक'
मुमताज ने आगे बताया कि वह अगले दिन उनके घर पहुंची थीं, जहां उन्होंने आखिरी बार आशा भोसले को देखा। उस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके चेहरे पर एक अलग ही शांति और चमक नजर आ रही थी, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था।
मुमताज ने आशा भोसले को लेकर किया बड़ा खुलासा
-बातचीत के दौरान मुमताज ने एक पुराना किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि आशा भोसले अक्सर कहती थीं कि 'आजा ओ मेरे राजा' गाना उनके करियर के सबसे मुश्किल गीतों में से एक था। इसकी वजह थी उसमें मौजूद आवाज के उतार-चढ़ाव और अलग-अलग वेरिएशन, जिसे निभाना आसान नहीं था।
-मुमताज और आशा भोसले की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। फिल्म 'अपना देश' का गाना 'दुनिया में लोगों को' और 'लोफर' मूवी का सॉन्ग 'कोई शहरी बाबू' जैसे गीत आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इन गानों ने दोनों की केमिस्ट्री को खास बना दिया था।
मुमताज और आशा भोसले का डांस वीडियो हुआ वायरल
-आशा भोसले के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मुमताज दिवंगत गायिका के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो दिवाली 2023 के मौके पर शेयर किया गया था।
-मुमताज ने इस वीडियो को याद करते हुए बताया है कि ये डांस आशा जी के घर पर हुआ था। उन्होंने हंसते हुए कहा कि जैकी श्रॉफ ने उन्हें डांस फ्लोर पर आने के लिए प्रेरित किया था जबकि आशा भोसले स्वभाव से काफी संकोची थीं। आशा भोसले के जाने से संगीत जगत में जो खालीपन आया है, उसे भर पाना मुश्किल है लेकिन उनकी आवाज और यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications