फैन के जबरन हाथ पकड़ने पर शाहरुख के गुस्से को बेटे आर्यन ने किया शांत, लोग बोले- 'जिम्मेदार बेटा'

हाल ही में शाहरुख खान अपने दोनों बेटों आर्यन खान और इब्राहिम अली खान के साथ नजर आए। इस बीच सेल्फी लेने के लिए एक शख्स ने जबरदस्ती शाहरुख का हाथ पकड़ लिया। इतने में आर्यन पीछे से आकर पिता को प्रोटेक्ट करते दिखे।

मुंबई, 8 अगस्त: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की देश ही नहीं विदेशों में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर जहां भी जाते हैं फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में एक्टर अपने दोनों बेटों आर्यन और इब्राहिम अली खान के साथ नजर आए। इस बीच उनके साथ तस्वीरें लेने की लिए फैंस की होड़ सी मच गई। इतना ही नहीं, एक फैन ने शाहरुख खान के साथ तस्वीर लेने के लिए उनका हाथ तक पकड़ लिया। एक्टर इस दौरान थोड़े गुस्से में नजर आए लेकिन फिर उनके बेटे आर्यन ने स्थिति को संभाल लिया। वे अपने पिता को प्रोटेक्ट करते दिखे। अब शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

पैपराजी ने किया स्पॉट

रविवार को शाहरुख खान एयरपोर्ट पर अपने दोनों बेटों के साथ नजर आए। अभिनेता अपने बेटों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे कि पैपराजी ने उन्हें रोक लिया। इस बीच शाहरुख का एक फैन तेजी से एक्टर की तरफ सेल्फी लेने के लिए आया।

फैन ने जबरन पकड़ा हाथ

फैन ने जबरन पकड़ा हाथ

हद तो उस वक्त हो गई जब एक्टर के साथ सेल्फी लेने के लिए फैन ने उनका हाथ पकड़ लिया। शाहरुख जब अपनी कार की तरफ जा रहे थे तो एक फैन जबरदस्ती उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। शख्स ने जबरदस्ती शाहरुख का हाथ पकड़ लिया।

एक्टर ने झटका हाथ

एक्टर ने झटका हाथ

जब वो शख्स जबरदस्ती शाहरुख का हाथ पकड़ रहा था तो एक्टर ने हाथ झटक दिया। इतने में शख्स को इस तरह शाहरुख का हाथ पकड़ते देख उनके बेटे आर्यन खान अपने पिता की तरफ आए और उन्हें प्रोटेक्ट करते दिखे। शाहरुख और आर्यन की ऐसी बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया और अब बाप-बेटे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आर्यन खान की जमकर तारीफ

आर्यन खान की जमकर तारीफ

शाहरुख और आर्यन को इस तरह देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर आर्यन की जमकर तारीफ भी हो रही है। लोग आर्यन को जिम्मेदार और केयरिंग बेटा बता रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि जब ऐसा बेटा हो तो बॉडीगार्ड की जरूरत ही क्या है। एक शख्स ने कहा कि इतने जिम्मेदार बेटे पर गर्व है।

ड्रग्स मामले में फंसे आर्यन

ड्रग्स मामले में फंसे आर्यन

आर्यन खान की बात करें, तो वे पिछले साल वे ड्रग्स केस में बुरी तरह से फंस गए थे। मुंबई पुलिस ने इस मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार भी किया था। फिर 26 दिनों के बाद आर्यन मामले में आर्यन को क्लीन चिट दी गई थी।

आर्यन का वर्कफ्रंट

आर्यन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो इब्राहिम भी जल्द बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले हैं। लेकिन वे बतौर एक्टर नहीं, बल्कि राइटर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक आर्यन खान फिलहाल एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+