ड्रग्स केस में फंसने के बाद पहली बार मीडिया को पोज देते दिखे आर्यन, करण ने काजोल को किया Kiss

मुंबई, मार्च 18। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर चल रहे आर्यन खान पहली बार मीडिया को पोज देते हुए नजर आए हैं। दरअसल, आर्यन अपनी मां गौरी खान के साथ फिल्म निर्माता अपूर्व मेहता की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। आपको बता दें कि अपूर्व मेहता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन कंपनी के सीईओ हैं। इसी बर्थडे पार्टी में आर्यन खान कैमरे की तरफ पोज देते हुए नजर आए। पार्टी में आर्यन बहुत डैशिंग लग रहे थे। इस पार्टी में शाहरुख नहीं पहुंचे थे, क्योंकि वो अभी स्पेन में हैं। शाहरुख के अलावा सुहाना भी इस पार्टी में नहीं थीं।

करण जौहर ने किया था मेहमानों को रिसीव

करण जौहर ने किया था मेहमानों को रिसीव

इस पार्टी में सभी मेहमानों को रिसीव करने का काम करण जौहर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी खास दोस्त काजोल को भी रिसीव किया और मीडिया को पोज भी दिया। पोज देते हुए करण जौहर ने काजोल को किस भी किया। रेड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ओवरकोट में करण काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं काजोल ने ब्लैक आउटफिट डाला था।

पार्टी में पहुंचने वाले अन्य मेहमान

पार्टी में पहुंचने वाले अन्य मेहमान

इस पार्टी में आर्यन के अलावा और भी स्टार किड नजर आए। इनमें अनन्या पांडे, आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर का नाम शामिल है। इसके अलावा हाल ही में अपना घर बसाने वालीं कैटरीना कैफ भी पति विक्की कौशल के साथ इस पार्टी में पहुंची थी। कैटरीना और विक्की ने भी एक-दूसरे को पकड़े हुए कैमरों को पोज दिया। कैटरीना ब्लू रंग की मिनी ड्रेस पहनी थी तो वहीं विक्की काले रंग के टक्सीडो में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

बॉलीवुड में करने वाले हैं आर्यन खान!

बॉलीवुड में करने वाले हैं आर्यन खान!

काम को लेकर बात करें तो बता दें कि ऐसी खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं कि आर्यन खान एक राइटर के तौर पर बॉलीवुड में जल्द ही अपना डेब्यू करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान कैमरे के सामने आने के लिए बिल्कुल एक्साइटेड नहीं हैं, इसीलिए वो किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म की फिल्म के लिए स्क्रिप्ट लिखेंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन कथित तौर पर एक वेब सीरीज के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बातचीत कर रहा है और एक फीचर फिल्म पर भी काम कर रहा है, जिसे शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bold अंदाज से उर्वशी रौतेला ने किया फैंस को घायल, Photos देख उड़ जाएंगे आपके होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+