आर्यन खान ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, याचिका दायर कर की पासपोर्ट की मांग

आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिलने के बाद अब वह एक बार फिर कोर्ट पहुंच गए। बता दें कि आर्यन ने कोर्ट ने अपना पासपोर्ट वापस मांगा है।

मुंबई, 1 जुलाई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले साल ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरी (एनसीबी) ने आखिरकार क्लीन दे दिया। जिसके बाद अब आर्यन खान ने एनडीपीसी के अदालत के समक्ष याचिका दायर की है। आर्यन की याचिका में उन्होंने ने अपना पासपोर्ट वापस करने की मांग की है।

aryan khan

आर्यन खान ने दायक की याचिका
आर्यन खान ने गुरूवार यानी 30 जून को स्पेशल कोर्ट में ये अर्जी दाखिल की थी। जिसकी सुनवाई 13 जुलाई को होगी। आवेदन में आर्यन खान ने बताया है कि एनसीबी चार्जशीट उनके पास नहीं है। इसलिए उनका पासपोर्ट वापस किया जाना चाहिए। बता दें कि, एनसीबी ने पिछले साल आर्यन खान ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था इस दौरान एनसीबी ने नियमों के अनुसार उनसे अदालत में पासपोर्ट जमा करने को कहा था। ताकि आर्यन खान कार्रवाई के दौरान देश से बाहर ना जा सकें।

आर्यन खान ने जेल में बिताए 20 दिन
बता दें कि एनसीबी ने पिछले साल अक्टूबर में गोवा से जाने वाले एक शिप में छापेमारी की थी। जिसमें आर्यन खान समेत कईं लोग मौजूद थे। इस दौरान एनसीबी ने उन्हें ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद आर्यन खान को लगभग 20 दिन जेल भी रहना पड़ा। लेकिन, आर्यन खान समेत 5 लोगों के खिलाफ जांच एजेंसियों को पर्याप्त सबूत ना मिलने के कारण उन्हें इस केस से बरी कर दिया गया। हालांकि इस दौरान आर्यन खान पर इंटरनेशनल ड्रग गिरोह के साथ कनेक्शन का भी आरोप लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+