मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के बाद घर पहुंचते ही आर्यन खान ने किया ये बड़ा काम, आखिर क्यों?

जमानत मिलने के बाद आर्यन खान मुंबई के बांद्रा में समुद्र के किनारे स्थित अपने घर (मन्नत) पहुंच गए हैं। घर पहुंचते ही आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ बदलाव किये हैं।

मुंबई, 31 अक्टूबर। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार किये गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद आर्यन खान मुंबई के बांद्रा में समुद्र के किनारे स्थित अपने घर (मन्नत) पहुंच गए हैं। घर पहुंचते ही आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ बदलाव किये हैं। उन्होंने अपनी डीपी चेंज की है और अब आर्यन की फोटो की जगह केवल एक सफेद बैकग्राउंड दिखाई दे रहा है।

Recommended Video

      Mumbai Cruise Drugs Case: Munmun Dhamecha भी रिहा, Arbaaz Merchant अभी जेल में | वनइंडिया हिंदी
      aryan khan

      इसके अलावा आर्यन के पोस्ट पर पुराने कमेंट भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मानो उन्हें डिलीट किया गया हो। लोग लगातार आर्यन खान की तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हों ट्रोल कर रहे हैं जबकि कई लोग उनके समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि मुंबई में इसी महीने की शुरुआत में एक क्रूज पर चल रही रेव पार्टी में एनसीबी ने छापेमारी कर भारी मात्रा में हशीश, एमडी, कोकीन बरामद की थी। छापेमारी के दौरान कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आर्यन खान भी शामिल थे। केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद यह मामला रातों रात मीडिया की प्रमुख खबर बन गया था।

      यह भी पढ़ें: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस: मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा हुए अरबाज मर्चेंट

      वहीं अब आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में जमानत मिल गई है। इसके अलावा मामले के अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत पर रिहा किया गया है। ड्रग्स मामले में पूरे 28 दिन जेल में गुजारने के बाद तीनों को रिहा किया गया। जैसे ही आर्यन खान को जेल से रिहा किया गया, शाहरुख खान स्वयं अपने बेटे को लेने जेल पहुंचे थे। मन्नत के बाहर पहुंचते ही प्रशंसकों ने आर्यन का जोरदार स्वागत किया। शाहरुख खान ने भी आर्यन के फैंस के साथ तस्वीरें खिचाईं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+