Article 370 Trailer: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का दमदार ट्रेलर रिलीज, दिखा कश्मीर का ऐसा रूप

Article 370 Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'आर्टिकल 370' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं खबर है कि यामी गौतम जल्द ही मां भी बनने वाली हैं। इसी बीच उनकी फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी दमदार नजर आ रहा है।

फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर रिलीज
देश के सबसे खूबसूरत हिस्से कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले हैं और लीड रोल में एक्ट्रेस यामी गौतम धूम मचाती नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।

Article 370

यामी गौतम बनीम एनआईए ऑफिसर
'आर्टिकल 370' के ट्रेलर को रिलीज करते हुए नोट में लिखा गया है- पूरा का पूरा कश्मीर भारत देश का हिस्सा था, है और रहेगा। फिल्म के ट्रेलर में यामी गौतम एक एनआईए ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दे रही हैं, जिन्हें कश्मीर में 'आर्टिकल 370' के बाद शांति बहाल करने के साथ-साथ आतंकिवादियों के मिशन को फेल करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। फिल्म के ट्रेलर में टीवी के 'रामायण' में प्रभु श्रीराम के रोल में नजर आए एक्टर अरुण गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार में नजर आ रहे हैं।

'वो हमें आर्टिकल 370 को हाथ लगाने भी नहीं देंगे'
ट्रेलर की शुरुआत कश्मीर घाटी के नजारे से शुरू होती है। यामी गौतम की झलक के साथ बैकग्राउंड से आवाज आ रही है- कश्मीर इज अ लॉस्ट केस, मैडम। जब तक ये स्पेशल स्टेटस है हम उन्हें हाथ भी नहीं लगा सकते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर प्रियामणि नजर आती हैं और उनके सामने यामी कहती दिख रही हैं- वो हमें आर्टिकल 370 को हाथ लगाने भी नहीं देंगे।

'ये बाजी खून की बाजी है, हर घर से निकलेगा बुरहान'
इसके बाद हाथ में बंदूक लिए गुंडागर्दी के लिए तैयार कुछ लड़के नजर आ रहे हैं और उसमें से एक शख्स कहता है- ये बाजी खून की बाजी है और हर घर से निकलेगा बुरहान, तुम कितने बुरहान मारोगे। इसी के साथ एक धमाका होता है। इसके बाद स्क्रीन पर अरुण गोविल दिखते हैं जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो पीएम के किरदार में हैं। वह कहते हैं- इस कश्मीर ने बहुत यातना झेली है हम इसे इस हाल में नहीं छोड़ेंगे।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+