शादी से पहले आरती सिंह ने भाभी कश्मीरा शाह के साथ लगाए ऐसे ठुमके, होने वाली दुल्हनिया का वीडियो हुआ वायरल
Arti Singh Wedding: 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बॉलीवुड एक्टर गोविंदी की भांजी आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आगामी 25 अप्रैल 2024 को आरती अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शआदी करने वाली हैं।
आरती सिंह का ब्राइडल शावर
इसी कड़ी में आरती सिंह इन दिनों अपने प्री-वेडिंग फंक्शन्स में काफी बिजी चल रही हैं। गत 19 अप्रैल 2024 को आरती की भाभी यानी एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने अपनी ननद के लिए ब्राइडल शावर का आयोजन किया था। इस इवेंट में आरती ने खूब धमाल मचाया।

भाभी कश्मीरा शाह ने शेयर की वीडियोज
आपको बता दे कि आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह और भाई कृष्णा अभिषेक ने होने वाली दु्ल्हनिया के लिए ब्राइडल शावर का आयोजन कर उनके इस पल को काफी खास बना दिया था। आरती सिंह और उनकी भाभी कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्राइडल शावर की कई वीडियोज और फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज और वीडियोज में दोनों ननद-भाभी एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं।
रॉयल ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं आरती
वीडियोज में देखा जा सकता है कि अपने ब्राइडल शावर में आरती ने रॉयल ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने बालों को खोल रखा था। इस बोल्ड लुक में आरती काफी अच्छी लग रही थीं। वहीं आरती की भाभी कश्मीरा शाह ने इस पार्टी में लेवेंडर शेड की ड्रेस पहनी हुई थी। स्ट्रेट हेयर में कश्मीरा भी काफी ग्लैमरस लग रही थीं। दूसरी तरफ आरती के भाई कृष्णा अभिषेक शीमरी ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे थे।
भाभी कश्मीरा शाह ने जमकर किया इन्जॉय
आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक स्पेशल वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में होने वाले दुल्हनिया आरती दिल खोल के नाचती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आरती अपनी भाभी कश्मीरा के साथ ठुमके लगा रही हैं। ऐसे में दोनों ननद भाभी का डांस बहुत ही दमदार लग रहा है।
भाभी ने जमकर की ननद आरती की तारीफ
इसके अलावा एक और वीडियो में कश्मीरा शाह सभी को बता रही हैं कि आज उनकी ननद आरती का ब्राइडल शॉवर है। इस मौके पर सभी उनके लिए कुछ न कुछ कहेंगे। वहीं बीच में कश्मीरा भी आरती की तारीफ करती नजर आती हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में कश्मीरा वेन्यू के बाहर पैपराजी के सामने अकेली ही डांस करती नजर आ रही हैं।
25 अप्रैल 2024 को है आरती सिंह की शादी
आपको बता दें कि आरती सिंह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहन के साथ आगामी 25 अप्रैल 2024 को शादी करने जा रही हैं। दोनों मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लेंगे। वहीं शादी से पहले आरती के भाई कृष्णा अभिषेक के घर पर सभी प्री-वेडिंग फंकशन्स का आयोजन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications