मांग में सिंदूर भरते ही रो पड़ीं आरती सिंह, शेयर किया वरमाला और कन्यादान का इमोशनल वीडियो

Arti Singh Wedding Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने हाल ही में मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी की है। आरती की शादी की रस्मों में इनके भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। शादी की हर रस्म पर आरती के चेहरे पर खुशी झलक रही थी, तो वहीं आंखों से आंसू भी छलके थे।

25 अप्रैल 2024 को हुई है आरती का शादी
आरती सिंह ने दीपक चौहान से गत 25 अप्रैल 2024 को शादी की थी। शादी समारोह की अलग-अलग रस्मों की प्यारी तस्वीरें और वीडियोज इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग इन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

arti singh

आरती ने शेयर किया वेडिंग वीडियो
आरती सिंह ने हाल ही जहां शादी के मंडप में जाते हुए और फेरों की तस्वीरें शेयर की थीं, वहीं अब उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके कन्यादान से लेकर मंगलसूत्र पहनाने और मांग में सिंदूर भरने जैसे खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। आरती ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

मांग में सिंदूर भरते ही रोने लगी थीं आरती सिंह
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दीपक चौहान ने आरती सिंह की मांग में सिंदूर भरा और गले में मंगलसूत्र पहनाया तो वह रोने लगी थीं। आरती आंखों में आंसू लेकर प्यार से दीपक को देख रही थीं और फिर अचानक ही रो पड़ीं। वहीं दीपक भी इमोशनल नजर आ रहे थे। आरती के भाई कृष्णा अभिषेक भी कन्यादान करते समय भावुक होते दिखाई दिए।

फैंस ने कपल पर लुटाया प्यार
आपको बता दें कि आरती सिंह ने लाइट पिंक कलर की साड़ी में शादी की रस्में निभाई थीं। वह साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद से फैंस उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लोगों को आरती की शादी के फोटोज और वीडियोज खूब पसंद आ रहे हैं।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं दीपक चौहान
जानकारी के अनुसार आरती सिंह के पति दीपक चौहान एक इवेंट कंपनी के फाउंडर और एमडी हैं। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आरती ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये पूरी तरह से एक अरेंज मैरिज है लेकिन कोर्टशिप पीरियड के दौरान उन्हें और दीपक को एक-दूसरे को जानने का पूरा मौका मिला था। दोनों ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+