सिनेमा जगत से आई बुरी खबर, कला निर्देशक मिलन फर्नांडीज की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Milan Fernandez dies: कला निर्देशक मिलन फर्नांडीज का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। फिल्म व्यापार विश्लेषक मनोबाला विजयबालन के अनुसार, मिलान की अजरबैजान में अभिनेता अजित कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम करने के दौरान ही निधन हो गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मिलन अजित की नई फिल्म पर काम कर रहे थे, जिसका नाम विदामुयार्ची है। शूटिंग इस महीने की शुरुआत में शुरू हुई थी। विदामुयार्ची का निर्देशन मागीज थिरुमेनी द्वारा किया गया है और लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। मिलन की मौत को लेकर मेकर्स ने ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने निर्देशक के निधन की जानकारी लोगों को दी।

मिलन ने अजित की पिछली कई फिल्मों में काम किया था और आज वे शूटिंग की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। फिल्म की प्रोडक्शन टीम उन्हें अस्पताल ले गई जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
पोर्टल के हवाले से सूत्र के मुताबिक, मिलन सेट पर असहज महसूस कर रहे थे। सूत्र ने कहा कि मिलन को कार्डियक अरेस्ट हुआ था जो घातक साबित हुआ। वह कल रात शूटिंग के बाद होटल लौटे थे और सामान्य थे। लेकिन आज सुबह, उन्होंने काम के लिए अपनी टीम के सभी लोगों को इकट्ठा किया था। लेकिन बाद में उन्होंने उन्होंने बेचैनी की शिकायत की और बहुत पसीना आ रहा था। प्रोडक्शन टीम ने अस्पताल ले जाने के लिए एक कार की व्यवस्था की थी। हालांकि, उनके अस्पताल पहुंचने से पहले ही मिलन की मौत हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications