'वो तो पैसे भी दे देती अगर...' सोनाली फोगाट की मौत पर अर्शी खान ने ऐसा क्यों कहा?
अर्शी खान ने सोनाली फोगाट की मौत को काफी शॉकिंग बताया है। अर्शी ने सोनाली को लेकर कई तरह के खुलासे भी किए हैं।
मुंबई, 27 अगस्त: हाल ही में भाजपा नेत्री और मॉडल सोनाली फोगाट की मौत ने लोगों को गहरा सदमा दिया। सोनाली का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह जाना फैंस को मायूस कर गया। अब सोनाली को लेकर एक से बढ़कर एक राज सामने आ रहे हैं। सोनाली की मौत को लेकर कई तरह के खुलासे भी हो रहे हैं। सोनाली को लोकप्रियता बिग-बॉस के शो से मिली थी। अब सोनाली की मौत को लेकर उसी शो की लोकप्रिय कंटेस्टेंट अर्शी खान का बयान सामने आया है। सोनाली फोगाट की वायरल सीसीटीवी वीडियो को लेकर भी अर्शी खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बिग बॉस में दिखे थे अर्शी-सोनाली
बिग बॉस का जाना-माना नाम रहीं अर्शी खान ने शो में खूब लाइमलाइट लूटी। उन्हें कई दफा सोनाली फोगाट के साथ भी देखा गया था। ईटाइम्स संग बातचीत में अर्शी ने सोनाली को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया है।

क्या बोलीं अर्शी खान?
अर्शी ने कहा कि सिर्फ बिग-बॉस ही नहीं, बल्कि घर के बाहर भी हम एक-दूसरे के लिए खड़े रहे हैं। हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा है। उन्होंने मुझे मां की तरह प्यार दिया है। वे अकसर कहती थीं कि तू उमर में बड़ी है हरकतों में नहीं। जब भी मैं शूट के लिए बाहर जाती थी तो वे मुझपर नजर रखती थीं।

वीडियो देखकर हुई शॉक
अर्शी कहती हैं कि हाल ही के दिनों में हमारी बातचीत कुछ कम हुई है। वायरल वीडियो देखकर मैं बहुत डर गई थी। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वो सोनाली है। मेरी अंतर्रात्मा उस अपराधी को कोस रही है। वो बच नहीं सकते।

'मैं बहुत परेशान थी'
अर्शी बोलीं कि मैं बहुत निराश और परेशान हूं। वो बहुत अच्छी महिला थीं। अगर उन्होंने ये पैसों के लिए किया है, तो वो उन्हें आसानी से ये दे सकती थी। तो उन्हें क्यों मारा? मैं समझती हूं इसके पीछे कोई बड़ी वजह है।

बिंदु दारा सिंह ने मांगा न्याय
अर्शी से पहले बिंदु दारा सिंह ने भी सोनाली के लिए न्याय की मांग की थी। उन्होंने कहा कि उनकी मौत एक सदमा थी और ये सुनना कि ये मौत प्राकृतिक नहीं थी, इससे भी बड़ा सदमा थी। ये काफी परेशान करने वाली बात है।

परिवार के सदस्यों को था डर
कोई तो कारण रहा होगा, जब उनके परिवार के सदस्यों को लगा कि कोई उन्हें मारने की कोशिश कर रहा है। हम दूसरों की जिंदगी के बारे में ज्यादा नहीं जानते। मुझे उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी। हर कोई सच जानना चाहता है।

'बलात्कार कर हत्या का शक'
बताते चलें कि सोनाली फोगाट की 42 साल की उम्र में ही मौत हो गई। गोवा के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया। इनके भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बहन के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर सिंह ने बलात्कार कर उनकी हत्या की।












Click it and Unblock the Notifications