King Casting Update: शाहरुख खान की 'किंग' में हुई 'मुन्नाभाई' के सर्किट की एंट्री, जून में शुरू होगी शूटिंग!
King Casting Update: शाहरुख खान की नई फिल्म किंग है। फिल्म की भले ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन इस फिल्म ने दो साल पहले से ही खबरें बनानी शुरू कर दी थी। फिर गाहे बगाहे शाहरुख खान भी अपने किसी इवेंट में इस फिल्म के बारे में बात कर देते हैं। इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी अपडेट्स आते रहते हैं।
किंग की शूटिंग जून के महीने में शुरू होने की खबरे हैं। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की कंपनी मिलकर प्रोड्यूस करेगी। अब इस फिल्म की कास्टिंग में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। वो कौन है, हम इसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो किंग में शाहरुख खान के साथ अरशद वारसी भी नजर आएंगे। इसके पहले दोनों 'कुछ मीठा हो जाए' में साथ काम किया है। बताया ये भी गया कि अरशद वारसी के रोल के बारे में अभी तक किसी को जानकारी नहीं दी गई है। ये अभी मेकर्स सीक्रेट रखना चाहते हैं। हालांकि उनकी कास्टिंग ने फिल्म का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। इस पर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। oneindia Hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा था, शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने पठान में साथ काम किया है। दोनों अब किंग में साथ काम कर रहे हैं। शाहरुख और सिद्धार्थ दोनों ही किंग को यशराज यूनिवर्स के स्टैंडर्ड से भी ऊंचा ले जाने की प्लानिंग में हैं। यही वजह है कि सिद्धार्थ अभी भी इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। वो फ्लोर से पहले फिल्म को कागज में अच्छे से उकेरना चाहते हैं। इस फिल्म की शूटिंग भारत और यूरोप दो देशों में होगी। फिलहाल इसकी शुरुआत 2025 जून में होगी। फिल्म के विजुअल्स पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है। वो दर्शकों को बेहतर सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देना चाहते हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा की कास्टिंग हो चुकी है। ये सुहाना की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म होगी। इसके पहले उनकी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश जारी है, जो शाहरुख के अपोजिट दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 2026 ईद में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications