Arshad Nadeem पर बायोपिक पर कौन करेगा काम? शाहरुख, रणवीर नहीं बल्कि चर्चा में ये एक्टर

Arshad Nadeem Biopic: भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम भाला फेंक में कड़े कंपीटीटर हैं। दोनों खिलाड़ी साथ में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हाल ही में खबरें हैं कि अरशद नदीम पर जल्द ही बायोपिक बनने वाली है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि कौन सा एक्टर इस बायोपिक में रोल निभाने वाला है।

बताते चलें कि अरशद नदीम ने भाला फेंक में गोल्ड जीतकर अपने गेम से हर किसी को इंप्रेस कर दिया। उनका खेल इतना अच्छा था कि हर किसी ने तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। अब हाल ही में खबरें हैं कि अऱशद पर बायोपिक बन रही है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि इस बायोपिक में कौन उनका किरदार निभाने वाला है।

Arshad Nadeem

भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अरशद और नीरज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एंकर नीरज से पूछते हैं कि अगर अरशद पर बायोपिक बनती है तो वे किसे चुनेंगे। ऐसे में नीरज पहले तो अरशद की तरफ देखते हैं औऱ कहते हैं कि इसके लिए तो एक्टर भी ऐसा ही लंबा चौड़ा चाहिए होगा।

नीरज चोपड़ा इसके बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम लेते हैं। वे कहते हैं कि जवानी के दिनों में अमिताभ बच्चन की कद काठी तो ऐसी ही थी। ऐसे में जाहिर तौर पर इस रोल के लिए वे फिट बैठते हैं। मगर अब तो उनकी उम्र हो गई है।

इसके बाद नीरज चोपड़ा की बायोपिक को लेकर यही सवाल अरशद से पूछा जाता है तो अरशद कहते हैं कि शाहरुख खान इस रोल के लिए एकदम फिट हैं। इतना सुनकर नीरज भी मुस्कुराने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+