हिंदी मीडियम फिल्म की एक्ट्रेस सबा कमर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

लाहौर, 09 सितंबर। पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ पाक कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। हिंदी मीडियम फिल्म की अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ यह वारंट लाहौर स्थित ऐतिहासिक मस्जिद में एक वीडियो शूट करने के आरोप में जारी किया गया है। लाहौर की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने यह जमानती वारंट सबा कमर और गायक बिलाल सईद के खिलाफ जारी किया है, ये लोग लगातार कई कोर्ट की सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए थे। इस मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।

saba

पिछले साल लाहौर पुलिस ने सबा कमर और सईद के खिलाफ पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 295 के तहत केस दर्ज किया था। उनपर मस्जिद वजीर खान की पवित्रता को भंग करने का आरोप है। एफआईआर के अनुसार दोनों ही एक्टर्स ने मस्जिद में डांस वीडियो को शूट करके मस्जिद की पवित्रता को भंग किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान में लोगों ने इसका काफी विरोध किया था। पंजाब सरकार ने भी इस मामले में दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था।

जिस तरह से इस डांस वीडियो की लोगों ने आलोचना की और सबा कमर को सोशल मीडिया पर जान से मारने तक की धमकी मिली उसके बाद सबा कमर और गायक बिलाल सईद ने इसके लिए लोगों से माफी मांगी थी। सबा ने कहा कि म्यूजि वीडियो में निकाह के एक दृश्य को फिल्माया गया था। इसमे किसी भी तरह के गाने, म्यूजिक या म्युजिक ट्रैक को एडिट में नहीं जोड़ा गया था।

सोशल मीडिया पर काफी लोप्रियता बटोरने वाली कंदील बलोच की बायोपिक में भी सबा कमर ने काम किया था। सबा कमर को सोशल मीडिया पर लोगों ने जान से मारने तक की धमकी दी। लोगों ने कहा कि जिस तरह से कंदील बलोच को 2016 में उसके ही भाई ने मार दिया था क्योंकि उसने परिवार के सम्मान को पानी में मिला दिया था, यही हाल तुम्हारा भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+