Armaan Malik की दूसरी पत्नी कृतिका ने किया प्रेग्नेंसी प्रैंक, सौतन पायल ने लगाई फटकार, कहा- ये मजाक होता है'

यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक प्रेग्नेंट नहीं हैं। लेकिन जब ये बात उनकी सौतन पायल मलिक को पता चली तो वह भड़क गईं।

Kritika Malik Pregnancy: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने अपने व्लॉग से खुलासा किया था कि वह जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जिसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई रहीं। लेकिन अब कृतिका ने अपने व्लॉग से खुलासा किया कि ये सिर्फ एक प्रैंक था जिसे सुनकर उनकी सौतन पायल मलिक भड़क गईं।

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक 5 महीने पहले मां बनी थी। उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। अब 10 सितंबर को उन्होंने एक व्लॉग के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी थी कि एक बार फिर वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने जानकारी दी थी कि वह फिलहाल एक महीने की प्रेग्नेंट हैं।

Armaan Malik

कृतिका ने अपने व्लॉग में परिवार को इस बात की जानकारी दी थी जिसे सुनकर सभी खुशी से झूम उठते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस ने कमेंट कर बधाई दी थी। लेकिन अब उन्होंने अपनी नई वीडियो में खुलासा किया कि ये महज एक प्रैंक था जिसे सुनकर उनके परिवार वाले दुखी हो गए। वहीं अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक उन पर भड़क गईं।

कृतिका मलिक की झूठी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को गुस्सा आ गया और उन्होंने सबके सामने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि, 'दोबारा ऐसा मजाक मत करना। तेरा दिमाग खराब है गोलू ऐसा कौन मजाक करता है। क्या मज़ाक कर रही थी। ऊपर नीचे सब जगह हमने बोल दिया है, ये कोई बात होती है। तेरा दिमाग़ ख़राब है ऐसा कौन मज़ाक करता है। 2 मारो इसके मुँह पर ये कोई मजाक होता है, उससे पूछ जो प्रेग्नेंट नहीं हो पाती।' वहीं कृतिका का ये वीडियो वायरल होने के बाद उनके तमाम फैंस ने निराशा जताई।

अगर कृतिका की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सच होती तो अरमान मलिक 5वीं बार पिता बनने वाले थे। क्योंकि उन्होंने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी पायल से उनके तीन बच्चे हैं। पायल ने हाल ही में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वहीं कृतिका ने 5 महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+