बेटे के बर्थडे पर पति दूसरी बीवी को ले आया घर, दर्द बयां करते हुए अरमान मलिक की पहली पत्नी के छलके आंसू
Payal Malik Gets Emotional: इन दिनों यूट्यूबर अरमान मलिक ही छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर वे अपनी दोनों पत्नियों संग तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। इन्हीं फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब अरमान मलिक दोनों बीवियों संग बिग बॉस के घर पहुंचे।
अरमान मलिक यहां पहुंचे तो फैंस काफी एक्साइटेड थे, क्योंकि अरमान बीबी हाउस में पहुंचकर काफी कुछ रिवील करने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी पायल छा गईं। इसका कारण पायल का उस दर्द को बयां करना था, जो दर्द उन्हें पति की दूसरी शादी के वक्त मिला था।

पायल ने शो के होस्ट अनिल कपूर को बताया कि जब उनके बेटे चीकू का बर्थडे था तो उनकी बेस्ट फ्रेंड कृतिका भी आई हुई थी। अनिल कपूर ने अरमान से उनकी दोनों बीवियों को लेकर सवाल किया तो पायल ने पहली बार पूरी कहानी बताई।
पायल मलिक ने कहा कि मैं और कृतिका बहुत अच्छे दोस्त थे। इसके बाद मेरे बेटे चीकू के बर्थडे पर कृतिका और अरमान की पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद कृतिका ने मुझसे सेलिब्रेशन की तस्वीरें मांगी।
पायल बोली कि मैंने कृतिका से कहा कि तस्वीरें अपने जीजू से ले लो। इसके बाद फिर दोनों के नंबर एक्सचेंज हुए और फिर धीरे-धीरे इनकी बातचीत होने लगी। इसके बाद कृतिका मलिक पायल के घर 7 दिनों के लिए रहने आईं। इसी दौरान अरमान के साथ उनकी नजदीकियां और भी बढ़ीं और फिर अरमान और कृतिका ने शादी भी कर ली।
ये सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। मगर पायल कहती हैं कि सबको हंसी आ रही है मगर मेरे लिए वो वक्त बहुत ही ज्यादा बुरा था। मैं अपने पेरेंट्स को घर छोड़कर आ गई थी। मगर जब मेरे पास वो वेडिंग का सर्टिफिकेट आया तो ये काफी ज्यादा शॉकिंग था।
ये सब बोलते-बोलते पायल काफी इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं। इसके बाद ये सब सुनकर अनिल कपूर भी इमोशनल हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications