अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप कंफर्म! भरी महफिल में एक्टर ने 'मल्ला' संग किया कुछ ऐसा
Arjun and Malaika Spotted: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कुछ समय पहले तक इंडस्ट्री का सबसे पावर कपल माना जाता था। भले ही दोनों के बीच उम्र का फासला कितनी ही हो मगर दोनों में प्यार देखकर फैंस इन्हें कपल गोल्स कहते थे। मगर कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है।
अर्जुन और मलाइका को लेकर खबरे हैं कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। खबरें तो काफी समय से चल रही हैं मगर कपल ने इस बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं है। इस बीच दोनों अपनी-अपनी तरफ से सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट्स करने में लगे हैं, जो सेपरेशन रूमर्स को औऱ भी हवा दे रहा है।

फिलहाल कपल का एक क्लिप भी सामने आया है, जिसमें दोनों एक इवेंट में नजर आ रहे हैं। इस इवेंट में अर्जुन और मलाइका हैं तो दोनों ही मगर दोनों के बीच की दूरियां साफ दिख रही हैं। हालांकि फिर कुछ ऐसा जिससे लगा कि अर्जुन अपने रिश्ते को सुधारने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं।
दरअसल, इवेंट में मलाइका और अर्जुन दोनों काफी दूर दूर बैठे नजर आए। तभी अर्जुन कपूर पैपराजी से बात करने लगे तो सामने से मलाइका गुजरीं। भारी भीड़ से मलाइका को प्रोटेक्ट करने के लिए अर्जुन ने एक्ट्रेस की कमर पर हाथ लगाया। इसके बाद ऐसा लगा कि दोनों साथ ही इवेंट से निकलेंगे मगर ऐसा हुआ नहीं।
अर्जुन ने मलाइका को प्रोटेक्ट करने की कोशिश तो पूरी की मगर मलाइका ने उन्हें ऐसे इग्नोर किया मानो वो एक्टर को जानती ही नहीं हों। मलाइका अर्जुन कपूर को इग्नोर करते हुए आगे की तरफ बढ़ गईं। जबकि अर्जुन वहीं रह गए। सोशल मीडिया पर ये क्लिप विरल भयानी ने शेयर किया है।
क्लिप देखने के बाद हर कोई अपने-अपने रिएक्शन दे रहा है। कई लोगों ने इसे अर्जुन की तरफ से प्रोटेक्टिव स्टेप बताया तो कईयों ने माना कि जरूर अर्जुन ने कोई गलती की होगी तभी दोनों के रिश्ते में दरार आ रही है। वहीं कई लोगों ने ब्रेकअप की खबरों को सच तक बता दिया। इस क्लिप पर सभी लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ था। यहां भी दोनों अलग-अलग दिखे थे मगर एक ही गेट के पास स्पॉट हुए। ऐसे में फैंस को काफी हद तक इन खबरों पर यकीन होने लगा है कि दोनों कभी भी अपने ब्रेकअप की खबर की पुष्टि कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications