मलाइका अरोड़ा से क्यों शादी नहीं कर रहे हैं अर्जुन कपूर, कॉफी विद करण में अभिनेता ने दिल खोलकर बताई बात
मलाइका अरोड़ा से क्यों शादी नहीं कर रहे हैं अर्जुन कपूर, कॉफी विद करण में अभिनेता ने दिल खोलकर बताई बात
मुंबई, 11 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। काफी वक्त से ये खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जून कपूर जल्द ही एक-दूसरे से शादी करने वाले हैं। अब अर्जुन कपूर ने ही कॉफी विद करण में मलाइका के साथ अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर दिल खोलकर बातें की हैं। अर्जुन कपूर कॉफी विद करण सीजन 7 के एपिसोड 6 में बतौर गेस्ट दिखाई देंगे। शो में अर्जुन कपूर अपने चचेरी बहन सोनम कपूर के साथ आएंगे। शो के होस्ट करण जौहर ने अर्जुन कपूर के उनके वर्कफ्रंट से लेकर शादी और अफेयर तक की बात की।

गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से कब करेंगे अर्जुन शादी?
शो में करण जौहक ने अर्जुन कपूर से उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बारे में कई सवाल पूछे। अर्जुन कपूर से उनके रिश्ते को सार्वजनिक करने के उनके फैसले के बारे में भी करण जौहर ने पूछा। करण जौहर ने अर्जुन से पूछा कि आखिर वो शादी करने की योजना कब बना रहे हैं? जिसका जवाब देते हुए अर्जुन ने करण से कहा कि उनका जल्द ही अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है।

तो इस वजह से अभी मलाइका और अर्जुन नहीं करना चाहते शादी
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, ''वह और मलाइका अभी शादी करने की योजना नहीं बना रहे हैं। मैं अभी अपने करियर पर ज्यादा फोकस कर रहा हूं। मैं ईमानदारी से बता रहा हूं क्योंकि इस लॉकडाउन और कोविड के दो साल हो गए हैं और जो कुछ भी हो रहा था। मैं अपने करियर पर और फोकस करना चाहता हूं।''

'मुझे कुछ छिपाने की जरूरत है...'
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, "मैं बहुत ही रियलिस्टिक (यथार्थवादी) व्यक्ति हूं करण, ऐसा नहीं है कि मुझे कुछ छिपाने की जरूरत है। अगर मैं शर्मीला होता, या कुछ छिपाना होता तो मैं यहां नहीं बैठा होता। मैं वास्तव में पेशेवर रूप से थोड़ा अधिक स्थिर होना चाहता हूं। मैं आर्थिक रूप से बात नहीं कर रहा हूं, मैं मैं भावनात्मक रूप से बात कर रहा हूं।''

'मेरी बहुत सारी खुशियां मेरे काम से आती है...'
अर्जुन कपूर ने कहा, '' मैं ऐसा काम करना चाहूंगा जो मुझे खुश करे। क्योंकि अगर मैं खुश हूं, तो मैं अपने साथी (मलाइका अरोड़ा) को खुश कर सकता हूं, मैं एक खुशहाल जीवन जी सकता हूं। मुझे लगता है कि मेरी बहुत सारी खुशी मेरे काम से आती है।'' साथ ही एपिसोड में अर्जुन ने बताया कि मलाइका ने उनकी दादी से मुलाकात की थी। यहां तक कि उन्होंने अपने परिवार और प्रियजनों को अपने रिश्ते के बारे में कैसे बताया, इस बारे में भी बात की।

बी-टॉन के सबसे हॉट कपल हैं अर्जुन और मलाइका
अर्जुन और मलाइका ने कुछ साल पहले अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उन्हें अक्सर डेट्स, इवेंट्स और पार्टियों में एक साथ स्पॉट किया जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी शादी की अफवाहें सामने आती रहती हैं। अर्जुन और मलाइका बी-टॉन के सबसे हॉट कपल हैं। मलाइका ने कुछ साल पहले अपने पूर्व पति अरबाज खान से तलाक लिया था। मलाइका अरोड़ा का एक बेटा भी है, जो उनके साथ ही रहता है।












Click it and Unblock the Notifications