'वरुण धवन की वजह से मुझे नहीं मिल रहा काम', दोस्त के लिए अर्जुन कपूर ने क्यों कही ये बात?
वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने साल 2012 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों की फैमिली फिल्म इंडस्ट्री से है, इसलिए दोस्ती भी लंबे समय से है। वरुण और अर्जुन ने एक साथ एक्टिंग सीखी है। अब अर्जुन का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि वरुण की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रही है। साथ ही उन्होंने मुझे बेवकूफ बनाया है।
Galatta India से बातचीत करते हुए प्रोडक्शन हाउस खोलने की बात की। जिसे वो अपने दोस्त वरुण धवन के साथ खोलने वाले थे। उन्होंने कहा, मुझे वरुण ने बेवकूफ बनाया था। पांच मिनट की शॉर्ट में फिल्म में उसने मेरे से रोल करवाया था। जब हम दोनों ही बैरी जॉन से एक्टिंग सीखते थे। तब वरुण ने एक शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट करने की प्लानिंग की।

अर्जुन ने आगे कहा, इस शॉर्ट फिल्म को वरुण ने ही लिखा था। उसने मुझे हीरो बनाया था। शूटिंग भी हमने की और वरुण डायरेक्ट कर रहा था। लेकिन जब फिल्म एडिट होने के लिए गई तब मुझे पता चला कि इसका हीरो तो वरुण है। मैं इसमें विलेन हूं। उसने मुझे इसके बारे में कभी नहीं बताया था। ये जब पूरी फिल्म बन गई तब पता चला। उस फिल्म में उसका डायलॉग सही था। वो सीधा बहुत दिखता है लेकिन है नहीं। मैं उस फिल्म का नाम इसलिए नहीं बताउंगा क्योंकि वो गर्व करने लायक फिल्म नहीं है। इस फिल्म को वरुण ने करण जौहर को भी दिखाया था। इसिलए धर्मा भी मुझे काम नहीं देता है। बता दें, अर्जुन वरुण की बनाई हुई फिल्म द व्हाइट माउंटन की चर्चा कर रहे हैं। इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
ख़ैर, वरुण धवन की हाल ही में बेबी जॉन आई थी। जो बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह गिर गई है। वहीं, अर्जुन सिंघम अगेन में नजर आए थे। इस फिल्म ने ठीक ठाक बिजनेस किया था। लेकिन इसे बहुत पोलराइजिंग रिव्यू मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications