अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने लोगों को दिखाया अपने शरीर में ये बदलाव, शेयर की बिकिनी में ऐसी फोटो

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अंशुला बिकिनी में नजर आ रही हैं।

मुंबई, 17 सितंबरः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भेले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर रहती हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। वह अक्सर लोगों को इंस्पायर करने वाले पोस्ट्स शेयर करती हैं। उनके पोस्ट फैंस को काफी पसंद आते हैं। अब अंशुला कपूर के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। गत शुक्रवार को अंशुला ने बिकिनी में अपनी एक फोटो शेयर की और अपने शरीर को लेकर एक लंबा पोस्ट लिखा है। अंशुला की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बिकिनी में नजर आई अंशुला कपूर

बिकिनी में नजर आई अंशुला कपूर

आपको बता दें कि गत शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अंशुला बिकिनी में नजर आ रही हैं। अपनी इस फोटो के साथ ही अंशुला ने अपने शरीर के बदलाव और बदलते रिश्ते के बार में बात करते हुए एक लंबा पोस्ट भी लिखा है। लोगों को उनका ये पोस्ट बहुत ही इंस्पायरिंग लग रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

शरीर में बदलाव को लेकर कही ये बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो के कैप्शन में अंशुला ने एक दोस्त के साथ हुई बातचीत को याद करते कई सारी बातें लिखी हैं। उन्होंने इस पोस्ट की शुरुआत एक ऐसी बात से की है जिसने उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया था कि वह हमेशा बिकिनी पहनने से क्यों हिचकिचाती हैं। अंशुला ने लिखा है- 3 महीने पहले मुझे याद है कि मैंने @priyamganeriwal के साथ स्विमिंग कॉस्ट्यूम के बारे में बातचीत की थी और मुझे याद है कि मैं कभी भी बिकिनी नहीं पहनूंगी, मैं इसे नहीं पहन सकती थी, मैं ऐसा सोचती थी। मेरी दोस्त का रिएक्शन था- क्यों नहीं? मुझे लगता है कि तुमको इसे पहनना चाहिए।

अच्छे कपड़ों के लिए अच्छा बॉडी शेप जरूरी

अंशुला ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- मैं क्यों हिचकिचा रही थी...क्योंकि मुझे यह सोचने की आदत है कि कुछ कपड़े पहनने में सक्षम होने के लिए मुझे एक अच्छे बॉडी शेप की जरूरत है .. मैं अपने शरीर को छिपाने और इसे अच्छा दिखाने के लिए तैयार हूं, यह मेरी डिफॉल्ट सेटिंग की तरह है और मैं इसे बदलना सीख रही हूं।

बॉडी से प्यार करना चाहिए

अंशुला ने आगे लिखा है- यह तस्वीर मेरे ड्राफ्ट में कई हफ्तों से थी और उस तरह के दिनों में मैं खुद को समझाती हूं कि केवल सही फोटो फीड में हो .. मैं अभी भी अपने शरीर से प्यार करना सीख रही हूं, मैं अपने शरीर के साथ ठीक रहना सीख रही हूं, यहां तक कि जब वह फूला हुआ हो या वो सबसे अच्छा नहीं लग रहा हो। सेल्युलाइट और बनावट होना सामान्य है, स्किन फोल्ड और रोल करने के लिए है।

बिकिनी पहनना सीख रही हैं अंशुला

नोट को खत्म करते हुए अंशुला ने लिखा है- मैं खुश हूं कि मैंने बिकिनी खरीदना और पहनना चुना। जिस दिन यह तस्वीर क्लिक की गई, वह मेरे पसंदीदा दिनों में से एक बन गई और मैंने अपनी स्कीन में कॉन्फिडेंस महसूस किया। अंशुला की इस पोस्ट पर बॉलीवुड की कई फीमेल सेलेब्स जैसे अनुष्का शर्मा, खुशी कपूर, रिया कपूर, तारा सुतारिया, रकुल प्रीत सिंह ने जमकर अपना प्यार बरसाया है।

फीमेल सेलेब्स को पंसद आ रही है ये फोटो

अनुष्का, तारा, रकुल प्रीत ने अंशुला की पोस्ट पर हार्ट का इमोजी बनाया है जबकि खुशी कपूर ने लिखा है- इली। रिया कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है- फूपास फॉर लाइफ। आपको बात दें कि अंशुला और अर्जुन कपूर फिल्म डायरेक्टर बोनी कपूर और मोना शौरी के बच्चे हैं। मां मोना शौरी का साल 2012 में निधन हो गया था। पिता बोनी कपूर ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। ऐसे में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की बहने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+