अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर मालदीव में अपने खास दोस्त के साथ हुईं रोमांटिक, पानी के अंदर की ऐसी हरकत
Anshula Kapoor In Maldives: लेटेस्ट तस्वीर में अंशुला कपूर अपने खास दोस्त रोहन ठक्कर के साथ पानी के बीच में नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे की नजरों में खोए दिखाई दे रहे हैं।

Anshula Kapoor In Maldives: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इस समय अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिलहाल अंशुला कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। पहले अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की थी जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए थे और अब अंशुला ने मालदीव से अपने खास दोस्त रोहन ठक्कर के साथ बहुत ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के साथ काफी कोजी होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अंशुला ने शेयर की रोमांटिक फोटो
कुछ दिनों पहले अंशुला कपूर मुंबई में आयोजित लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक करती नजर आई थीं। इस रैम्प वॉक को लेकर वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं। अंशुला ने इस समय अपना वजन काफी कम कर लिया है। लेकिन अब जो तस्वीर सामने आई है उसकी फसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। अंशुला की इस रोमांटिक तस्वीर को देखकर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि अंशुला कपूर ने अपनी इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में 366 लिखा है।
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के बीच रिलेशन
अंशुला कपूर इससे पहले भी अपने खास दोस्त रोहन ठक्कर के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि उनकी तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके और रोहन के बीच एक खास रिश्ता है। लेकिन दोनों ने इस बारे में अभी तक सार्वजनिक रूप से कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।
अंशुला ने खुलेआम किया प्यार का इजहार
अंशुला कपूर की रिसेंट तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने इस प्यार का इजहार खुलेआम कर दिया है। लेटेस्ट तस्वीर में अंशुला कपूर अपने खास दोस्त रोहन ठक्कर के साथ पानी के बीच में नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे की नजरों में खोए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर मालदीव वेकेशन की है। दोनों एक दूसरे के बाहों में डूबे नजर आ रहे हैं।

जाह्नवी कपूर ने किया बहन की पोस्ट पर कमेंट
बड़ी बहन अंशुला कपूर की इस रोमांटिक तस्वीर पर पहला कमेंट छोटी बहन जाह्नवी कपूर ने किया है। जाह्नवी कपूर ने इस तस्वीर पर ढेर सारे दिल बनाकर सेंड किया है। साथ ही अपने घर के नए सदस्य रोहन ठक्कर का स्वागत भी किया है। इसके अलावा अंशुला कपूर की इस फोटो पर उनकी दोस्त अथिया शेट्टी, खुशी कपूर, महीप कपूर, रिया कपूर के अलावा इंडस्ट्री के कई लोगों ने इस कपल पर अपना ढेर सारा प्यार लुटाया है।
कौन हैं अंशुला के खास दोस्त रोहन ठक्कर
आपको बता दें कि रोहन ठक्कर एक स्क्रीनराइटर हैं। रोहन ठक्कर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हालांकि इंस्टाग्राम पर रोहन के फॉलोअर्स वैसे नहीं जैसा किसी सेलेब्रिटी के होते हैं। जानकारी के अनुसार रोहन ने बतौर स्क्रीनराइटर बॉलीवुड में तो काम नहीं किया है लेकिन कुछ अलग भाषाओं के प्रॉजेक्ट्स उन्होंने जरूर किए हैं। साल 2022 के शुरुआत से ही दोनों की डेटिंग की बात सामने आ रही थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications