'मलाइका आखिरकार तुमने मेरी बैक...', अर्जुन कपूर ने नहाते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा मैसेज
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेवरेट कपल में से एक मलाइका और अर्जुन की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं मलाइका और अर्जुन भी अपने फैंस के लिए हर रोज फोटो व वीडियो साथ में व एक-दूसरे को डेडिकेट करते हुए शेयर करते हैं। इसके अलावा एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करके भी अपने प्यार को जाहिर करते हैं। इसी कड़ी में अर्जुन कपूर ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मलाइका का भी जिक्र किया है।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
मंगलवार रात अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की। उन्होंने मलाइका को टैग करते हुए दावा किया कि उन्हें आखिरकार उनकी पीठ देखने को मिली (जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है)।

मलाइका अरोड़ा को किया टैग
मोनोक्रोम फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, "@malaikaaroraofficial आखिरकार मेरी पीठ देखने का प्रबंधन कर रही है !!" फोटो में अर्जुन कैमरे के सामने अपनी पीठ दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वह अपने हाथों से अपने सिर को छूते हुए पूल में एक पोज दे रहे हैं। वहीं अर्जुन की इस फोटो देख उनके फैंस फिदा हो गए।
मलाइका ने शेयर किया था खूबसूरत फोटो
मलाइका ने अभी तक अर्जुन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिटनेस फ्रिक मलाइका ने भी अपने लिए गर्मियों के आगमन की घोषणा करने के लिए एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा कि "गर्मी आधिकारिक तौर पर यहाँ है,"। इस फोटो में मलाइका ने एक सफेद ब्लाउज और हॉट पैंट में एक सड़क पर चलते हुए नजर आ रही हैं।
साल 2017 में मलाइका ने अरबाज को दिया था तलाक
बता दें कि हाल ही में अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें जमकर उड़ी थीं, लेकिन उन्होंने इसे अफवाह बताया। साल 1998 में मलाइका सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी के बंधन में बंधी थी और 2017 में आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को तलाक दे दिया था। दोनों को अक्सर अपने 19 वर्षीय बेटे अरहान खान के साथ तस्वीरों में देखा जाता है।
अपने तलाक को लेकर मलाइका ने की बात
हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने तलाक को लेकर बात की और इसे अपने जीवन का सबसे खराब दौर बताया था। मलाइका ने बताया कि तलाक के बाद उन्होंने लिए योग और ध्यान की ओर रुख किया। उन्होंने कहा मेरे जीवन की इतनी बड़ी उथल-पुथल में सिर्फ अकेली मैं ही नहीं बल्कि मेरा परिवार और बेटा भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications