मलाइका अरोड़ा को डेट कर अर्जुन कपूर को हो रहा पछतावा? ब्रेकअप की खबरों के बीच वायरल हुआ पोस्ट

Arjun Kapoor Cryptic Post: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से कपल के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था लेकिन पार्टी में मलाइका अरोड़ा नहीं पहुंची थी।

26 जून को अर्जुन कपूर ने देर रात बर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। लेकिन एक्टर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा गायब रहीं। ऐसे में खबरें रही हैं कि कपल का रिश्ता टूट गया है। इस बीच अब अर्जुन कपूर ने एक क्रिप्टिक शेयर किया है।

Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पछतावे के दर्द से अनुशासन का दर्द ज्यादा बेहतर है।" एक्टर ने ये पोस्ट जैसे ही शेयर किया तो वो मिनटों में वायरल हो गया। इतना ही नहीं अब एक्टर के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर उनके मलाइका संग हुए ब्रेकअप को लेकर अफवाह उड़ने लगी।

बॉलीवुड का ये कपल कई महीनों से अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन अलग हो चुके हैं। वह दोनों इस बात को फिलहाल पब्लिक नहीं करना चाहते हैं। जबकि मलाइका के मैनेजर ने भी ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप नहीं हुआ है ये महज अफवाह है।

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। उसके बाद दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते थे। लेकिन बीते कुछ समय से कपल एकसाथ नजर नहीं आ रहा वहीं उन्होंने फोटो शेयर करना भी बंद अब कम कर दिया है। जिसके बाद से ब्रेकअप की खबरें कुछ महीने से लगातार आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+