ब्रेकअप की अफवाहों पर Arjun Kapoor ने लगाया विराम! एक्टर ने गर्लफ्रेंड मलाइका के पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट

Malaika-Arjun Breakup Rumours: बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों लगातार ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर का नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बीच अब इन अफवाहों पर पहली बार अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया पोस्ट
पिछले कई दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इस बीच अर्जुन की फैमिली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इससे ये साफ जाहिर होता है कि अर्जुन और मलाइका के बीच कुछ ठीक नहीं है। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिस पर अर्जुन ने रिएक्ट किया।

Malaika Arora

अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पैट डॉग के साथ क्यूट वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'इंटरनेशनल डॉग डे। सेलिब्रेटिंग आज, कल और हमेशा। मेरा सुपरस्टार कैसपर।' इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कमेंट कर लिखा, ये असली स्टार है तुम्हारी जिंदगी का। हैंडसम लड़का।' इसी के साथ एक्टर ने दिल वाला इमोजी शेयर किया।

एक्टर का कमेंट देख फैंस हुए कंफ्यूज
हालांकि ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका के पोस्ट पर अर्जुन का कमेंट देख फैंस कंफ्यूज हो गए। एक ने लिखा, 'ये चल क्या रहा है?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दोनों का प्यार तो खत्म हो गया था'। हालांकि तमाम रूमर्स के बीच अभी तक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

5 साल से कर रहे एक दूसरे को डेट
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूल पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को साल 2021 में कंफर्म किया था। आए दिन कपल सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। हालांकि इन ब्रेकअप की खबरों से कपल के फैंस परेशान हो गए। फिलहाल दोनों ने इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+