महिला नहीं इस मर्द पर मरते हैं अर्जुन कपूर, तो क्या इसलिए हुआ मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप?

Arjun Kapoor Crush Revealed: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जब से मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की खबर को कंफर्म किया है तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप
फिलहाल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। अब ब्रेकअप होते ही अर्जुन कपूर को लेकर एक शॉकिंग खुलासा हुआ है। एक्टर पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंका देने वाले बयान दे रहे हैं।

Arjun Kapoor Crush Revealed

अर्जुन कपूर ने सरेआम बताया अपना क्रश
मलाइका से अलग होने के बाद से अर्जुन कपूर कभी मेंटल हेल्थ तो कभी लव लाइफ को लेकर कई तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। अब एक्टर ने अपने क्रश को लेकर भी कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद लोग शॉक्ड हो गए हैं।

18 साल से क्रश को दिल में लेकर बैठे हैं अर्जुन
अर्जुन कपूर ने सबके सामने अपने क्रश का नाम रिवील कर दिया है। आपको बता दें कि अर्जुन ने अपने जिस क्रश की बात की है वो आज का नहीं बल्कि साल 2006 का है। ऐसे में अर्जुन कपूर ने 18 साल पहले की फिलिंग्स को लेकर खुलासा किया है।

मेल एक्टर पर फिदा हैं अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर का क्रश कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक मेल एक्टर हैं। अर्जुन कपूर ने कहा है- मैं फिल्म 'धूम 2' देखकर लार टपका रहा था, मैं कभी नहीं भूल सकता। मैं गया था 'धूम 2' देखने, जब मैं बाहर आया तो मैं ऋतिक रोशन के लिए सेमी लस्ट महसूस कर रहा था। मैं वाकई लार के साथ बाहर आया था। मैं फिर से फिल्म देखना चाहता था। मुझे लगा कि वाह, एक आदमी इतना अच्छा कैसे दिख सकता है। वो मेरे क्रश बन गए थे।

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की हुई थी चर्चा
आपको बता दें फिल्म 'धूम 2' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी देखने को मिली थी। वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन की बॉडी देखकर हर कोई उससे इम्प्रेस हो गया था। ऋतिक रोशन के लुक और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनकी केमिस्ट्री की जमकर चर्चा हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+