अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म 'कुत्ते' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, वीडियो देख खुली रह गईं लोगों की आंखें
Kuttey Trailer Out: फिल्म 'कुत्ते' के ट्रेलर की शुरुआत बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के डायलॉग से होती है। इसके अलावा ट्रेलर में तब्बू का किरदार भी काफी दमदार नजर आ रहा है।

Kuttey Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, राधिका मदान, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा और नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म 'कुत्ते' का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में लोगों को भरपूर थ्रिल नजर आ रहा है। इसके अलावा फिल्म का ट्रेलर देखने से साफ पता चल रहा है कि ये एक भरपूर मसाला मूवी है। 2 मिनट 42 सेकंड के इस ट्रेलर ने लोगों को पूरी तरह से बांध कर रखा है। आपको बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर आसमान भारद्वाज हैं जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे हैं। आसमान भारद्वाज फिल्म 'कुत्ते' से बॉलीवुड में में डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं। ट्रेलर को देखकर समझ में आ रहा है कि इस फिल्म की कहानी दमदार और मजेदार होने के साथ साथ रोमांचक भी है। फिल्म की स्टार कास्ट भी दमदार नजर आ रही है। ट्रेलर को देखने के बाद इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि आसमान भारद्वाज ने अपनी पहली ही फिल्म में शानदार काम कर दिखाया है।
अर्जुन कपूर ने शेयर किया ट्रेलर
फिल्म 'कुत्ते' के ट्रेलर की शुरुआत बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के डायलॉग से होती है और वह कहते हैं मैं 1, 2, 3, 4, 5 गिनूंगा, हम सब अपनी गन्स फेंक देंगे। इस सीन में अर्जुन कपूर कुछ लोगों से घिरे दिख रहे हैं, जिनमें से एक तब्बू भी हैं और सबके हाथ में गन है। इस फिल्म की कहानी उन 7 लोगों की है जिनका मकसद है शॉर्टकट से ज्यादा पैसे कमाना। अर्जुन कपूर ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है- हटो कमीनो! कुत्ते आ गए हैं! इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।
अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं सभी कलाकार
आपको बता दें कि फिल्म 'कुत्ते' के ट्रेलर में तब्बू का किरदार काफी दमदार नजर आ रहा है। इसके अलावा कोंकणा सेन शर्मा का अंदाज भी बड़ा ही अनोखा दिखाई दे रहा है। ट्रेलर को देखकर साफ पता चल रहा है कि ये पुलिस और नेताओं के करप्शन के बीच की जाल सामने लाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही इसमें नक्सलियों का तड़का भी लगा हुआ है। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा नक्सलियों की लीडर के रूप में दिखाई दे रही हैं। नसीरुद्दीन शाह भी इस फिल्म में काफी हटकर रोल निभा रहे हैं। फिल्म में राधिका आप्टे और शार्दुल एक कपल के रूप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में नजर आ रहे सभी कलाकारों के किरदार ग्रे-शेड में दिख रहे हैं। ये फिल्म आगामी 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications