पार्टी में कुछ यूं नजर आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, लोग बोले- आंटी ने इस हीरो को अंकल बना दिया

Malaika Arora and Arjun Kapoor Video: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को करीना कपूर खान के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया था। वीडियो में देखा गया कि मलाइका आगे-आगे चल रही थीं जबकि अर्जुन कपूर उनके पीछे चल रहे थे।

arjun kapoor

Malaika Arora and Arjun Kapoor Video: बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों अक्सर कई इवेंट्स पर एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। ऐसे में ये कपल लाइमलाइट में छाया रहता है। दोनों की तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी भी उत्साहित नजर आते हैं। दोनों कभी एकसाथ वेकेशन पर निकल जाते हैं तो कभी डिनर डेट पर। इसके अलावा दोनों फैमिली फंक्शन्स भी एकसाथ नजर आते हैं। कुछ लोगों तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी पसंद आती है लेकिन कुछ लोग इस कपल की आलोचना करते भी नजर आते हैं। हाल ही में इस कपल को एक पार्टी में एकसाथ देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग दोनों को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। साथ ही मलाइका अरोड़ा की ड्रेस का मजाक भी उड़ाया जा रहा है।

बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थीं। उनके साथ बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी पार्टी में शिरकत की थी। मलाइका और अर्जुन को करीना कपूर खान के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर आगे आगे चल रहे थे जबकि मलाइका अरोड़ा उनके पीछे चल रही थीं।

मलाइका-अर्जुन का वीडियो हो रहा है वायरल

इसके बाद अर्जुन कपूर ने कार का दरवाजा खोला और मलाइका पैपराजी की तरफ हाथ दिखाते हुए कार में बैठ जाती हैं। वहीं अर्जुन कपूर कार का गेट बंद करके दूसरे साइड में जाकर बैठते हैं। जब तक कैमरा इनके ऊपर रहता है ये दोनों एक-दूसरे के अपोजिट देखते रहते हैं। अब इसी वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोग दोनों को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

वीडियो देख लोगों ने कही ऐसी बात

वीडियो देख लोगों ने कही ऐसी बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को साथ देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है- आंटी ने अपने हीरो को भी अंकल बना दिया है। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- इनकी शादी कभी नहीं होगी..दोनों का सिर्फ टाइमपास चल रहा है। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- ये तो मां और बेटे की प्यारी जोड़ी लगती है।

मलाइका अरोड़ा की ड्रेस का उड़ रहा मजाक

इसी वीडियो को देखने के बाद लोग मलाइका अरोड़ा की ड्रेस की भी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मलाइका अरोड़ा आजकल उर्फी जावेद को फॉलो करने लगी हैं। ऐसे में वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है- मलाइका जी तो टॉप उर्फी का पहन आई हैं। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- फैन्स तो हैं नहीं फिर किसको हवां में फ्लाइंग किस दे रही है। हालांकि कई लोगों ने इस कपल को रेड हार्ट और फायर इमोजी देकर इनकी तारीफ की है।

मलाइका और अर्जुन की डेटिंग

मलाइका और अर्जुन की डेटिंग

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन शादी को लेकर अभी तक दोनों ने कोई घोषणा नहीं की है। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा अपने से छोटे उम्र के बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लिव इन में भी रहते हैं। हालांकि दोनों ने इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया है लेकिन दोनों को अक्सर एकसाथ ही स्पॉट किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+