अर्जुन को कैसे खुश करती हैं मलाइका अरोड़ा? खुद अर्जुन कपूर ने इस फोटो को शेयर कर बताया
मुंबई, नवंबर 07। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी एकबार फिर सुर्खियों में है। पिछले काफी समय से अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की एकसाथ फोटोज सामने आती ही रहती हैं। इस बीच दिवाली के मौके पर भी ये कपल एकसाथ था और साथ में ही दिवाली सेलिब्रेट की। बॉलीवुड का ये हॉट कपल दिवाली पार्टी में एकसाथ नजर आया है। इस पार्टी की कुछ फोटोज अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अनिल कपूर की पार्टी में पहुंचे अर्जुन और मलाइका
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मलाइका के साथ वाली फोटोज शेयर की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये पार्टी अनिल कपूर ने आयोजित की थी, जिसमें मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ शामिल हुईं। अर्जुन ने मलाइका के साथ वाली फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'जब वह मेरे मजाक पर हंसती हैं तो वह मुझे खुश कर देती हैं।'

इस कपल की फोटो पर सेलिब्रिटियों ने दिए रिएक्शन
अर्जुन ने अपने चाचा अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा पहना था तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा पिंक कलर की साड़ी में नजर आई हैं। एक फोटो में ये कपल पोज देता हुआ दिख रहा है। अर्जुन और मलाइका की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि अर्जुन की चाची महीप कपूर ने भी फोटो पर दिल वाली इमोजी शेयर की है। जबकि ईशा गुप्ता ने एक दिल-आंखों वाला इमोजी साझा किया। इससे पहले, अर्जुन का मलाइका के साथ हाथ में हाथ पकड़े एक वीडियो सामने आया था।

अनिल की पार्टी में ये गेस्ट हुए शामिल
अर्जुन और मलाइका के अलावा इस दिवाली पार्टी में अर्जुन की बहनें अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर से लेकर उनके पिता बोनी कपूर तक सभी मेहमान शामिल हुए। इस पार्टी में अर्जुन की दादी निर्मल कपूर भी शामिल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications