Arjun Kapoor ने मलाइका अरोड़ा को दिया धोखा! कुशा कपिला को कर रहे डेट? एक्ट्रेस ने बता दिया सच
Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड में आए दिन रिश्ते टूटते और जुड़ते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चित लव स्टोरी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की है। दोनों आए दिन सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं।
मलाइका से हुआ अर्जुन का ब्रेकअप?
दरअसल, पिछले दिनों अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सोलो वेकेशन की फोटो डाली थी। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'जिंदगी छोटी होती है। अपने वीकेंड्स को लंबे बनाओ।' इसके बाद से ही अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें शुरू हुईं। इन सबके बीच अब एक्टर का नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला से जोड़ा जा रहा है। अब कुशा कपिला ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और सारी सच्चाई बता डाली।

कुशा कपिल ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप की अफवाह पर कुशा कपिला ने लोगों को करारा जवाब दिया। कुशा ने अर्जुन कपूर संग अपनी डेट करने की खबरों पर कमेंट करके कहा, 'रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं। बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा।'
5 साल से कर रहे एक दूसरे को डेट
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2021 में कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों आए दिन एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिलहाल इन ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक मलाइका और अर्जुन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications