KKK-11 Winner: अर्जुन बिजलानी बने 'खतरों के खिलाड़ी', फिनाले से पहले ही पत्नी ने कर दिया ऐलान

मुंबई, 22 सितंबर। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मशहूर शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 के विनर का नाम सामने आ गया है। शो के फिनाले से पहले ही विनर को लेकर लगाई जा रही अटकलें अब समाप्त हो गई हैं। ऐक्टर अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी-11 की ट्रॉफी अपने नाम की है, खुद उनकी पत्नी नेहा स्वामी ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है। नेहा स्वामी ने KKK-11 की ट्रॉफी की तस्वीर शेयर की है, इस पर अर्जुन बिजलानी का नाम लिखा हुआ है।

फिनाले से पहले सामने आया नाम

फिनाले से पहले सामने आया नाम

मालूम हो कि यह पहली बार है जब फिनाले का ऐपिसोड ऑनएयर होने से पहले ही शो के विरन का नाम सामने आया है। खतरों के खिलाड़ी-11 के फिलाने एपिसोड के सितंबर के लास्ट वीक में ऑन एयर होने जा रहा है। केप टाउन में शूट हुए इस शो के फिनाले में खतरनाक स्टंट के बाद एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद ने जगह बनाई थी।

अर्जुन की पत्नी नेहा ने किया कंफर्म

अर्जुन की पत्नी नेहा ने किया कंफर्म

हालांकि आने वाले एपिसोड में दर्शक अर्जुन बिजलानी को खतरों के खिलाड़ी-11 ट्रॉफी को उठाते देखेंगे। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है जिस पर फैंस अर्जुन को जीत की बधाई दे रहे हैं। वहीं, अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर ये कंफर्म कर दिया है कि केकेके-11 के विनर उनकी पति अर्जुन बिजलानी ही हैं। अर्जुन ने फिनाले में दिव्यांका को कड़ी टक्कर दी।

अर्जुन की जीत की खुशी में पार्टी

अर्जुन की जीत की खुशी में पार्टी

नेहा स्वामी ने अर्जुन के साथ भी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है मेरी जान। मैं जानती हूं कि तुमने क्या किया है। तुम सच में दुनिया की सारी खुशियों के हकदार हो।' इतनी ही नहीं नेहा ने पति की जीत की खुशी में घर पर पार्टी भी रखी थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। नेहा ने इन फोटोज को अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि अर्जुन का हाथ में भी 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ट्वीट

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ट्वीट

इससे पहले ट्विटर पर फिल्म और टीवी क्रिटिक सलील कुमार संद ने एक पोस्ट साझा किया था जिसके बाद अर्जुन बिजलानी के खतरों के खिलाड़ी-11 शो का विनर होने की संभावना जताई जाने लगी थी। सलील कुमार ने ट्वीट में अर्जुन बिजलानी को बधाई देते हुए उनकी फोटो शेयर की। अर्जुन बिजलानी ने पोस्ट में लिखा, 'खतरों के खिलाड़ी 11...अर्जुन बिजलानी ने ट्रॉफी जीती, बधाइयां।'

कब टेलीकास्ट होगा फिनाले एपिसोड

कब टेलीकास्ट होगा फिनाले एपिसोड

देखते ही देखते ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग अर्जुन को बधाई देने लगे। खुद अर्जुन ने भी सुनील के इस ट्वीट को लाइक किया, जिसके बाद फैंस भी कंफर्म हो गए कि शो के विरन वही हैं। हालांकि अभी भी कई लोगों को इस खबर पर यकीन नहीं है, वह बेसब्री से शो के फिनाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 11' का ग्रैंड फिनाले 25 और 26 सितंबर को कलर्स चैनल पर रात 9:30 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी को देखते ही बेकाबू हो गई भीड़, संचाल​क दिलाते रहे भोले बाबा की कसम, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+