अरिजीत सिंह ने सलमान खान के लिए गाया गाना, 'टाइगर 3' का सॉन्ग 'लेके प्रभु का नाम' इस दिन होगा रिलीज
Arijit Singh and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिलहाल सलमान खान की इस फिल्म का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। सलमान खान ने कैटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के पहले गाने की पहली झलक शेयर की है। इस गाने में सलमान के साथ कैटरीना रेड और वाइट आउटफिट में स्वैग दिखाती नजर आ रही हैं।
फिल्म 'टाइगर 3' में गाना गा रहे हैं अरिजीत सिंह
आपको बता दें कि सलमान खान ने अनाउंस कर दिया है कि अरिजीत सिंह के साथ उनका पुराना मतभेद अब खत्म हो चुका है। वहीं भाईजान ने अपने इस गाने की पहली झलक को शेयर करते हुए कैप्शन में अरिजीत सिंह को लेकर कई बातें लिखी हैं। सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है- पहले गाने की पहली झलक, लेके प्रभु का नाम! ओह हां, ये है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए। ये गाना आगामी 23 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो रहा है।

12 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म 'टाइगर 3'
जानकारी के अनुसार फिल्म 'टाइगर 3' आगामी 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। खबर है कि अरिजीत सिंह पहली बार आदित्य चोपड़ा के साथ काम करने जा रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म में अरिजीत सिंह के गाने की खबर सुनकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। आपको बता दें कि गत 4 अक्टूबर 2023 की रात को अरिजीत सिंह को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से निकलते दिखे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
खत्म हो गया अरिजीत सिंह और सलमान खान का झगड़ा
वीडियो को देखकर लोगों ने उम्मीद जताई थी कि हो सकता है कि अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच का 9 साल झगड़ा खत्म हो गया है और दोनों साथ में कुछ बड़ा काम करने वाले हैं। आपको बता दें कि साल 2014 के एक अवॉर्ड फंक्शन में सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के बाद से दोनों के बीच में मनमुटाव हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications