Watch Video: क्या विक्की कौशल से पहले ही शादी कर चुकी हैं कैटरीना कैफ? जानिए इस वीडियो का सच

मुंबई, 07 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थित होटल सिक्स सेंसस फोर्ट में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि शादी की रस्में आज से शुरू होने की बात कही जा रही है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर दुल्हन बनीं कैटरीना कैफ के एक वीडियो ने लोगों को दुविधा में डाल रखा है। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो विक्की और कैटरीना की शादी का है, जो पहले ही हो चुकी है।

दुल्हन बनी कैटरीना का वीडियो वायरल

दुल्हन बनी कैटरीना का वीडियो वायरल

सामने आए वीडियो में कैटरीना कैफ दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। वहीं, वह शादी की रस्में भी निभाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि वीडियो में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं, जिनके गाल खींचते हुए कैटरीना कैफ काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में अमिताभ की पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन भी दिखाई दीं। वीडियो कैटरीना की शादी का बताया जा रहा, कहा जा रहा है कि फंक्शन में अमिताभ-जया भी शामिल हुए थे।

नजर आए अमिताभ बच्चन और जया

नजर आए अमिताभ बच्चन और जया

वीडियो में दूल्हा भी नजर आ रहा है, जो विक्की कैशल जैसा तो बिल्कुल नहीं है। आपको बता दें कि इस वीडियो के साथ किया जा रहा दावा बिल्कुल गलत है। ये कैटरीना-विक्की की शादी का नहीं बल्कि कल्याण जूलर्स वेडिंग स्पेशल जूलरी का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा विक्की कौशल नहीं है, बल्कि कोई और है। वहीं, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी नजर आ रहे हैं, जिनका नाम शादी के महमानों की लिस्ट में अब तक नजर नहीं आया है।

बिहाइंड द सीन का है वीडियो

बिहाइंड द सीन का है वीडियो

वायरल वीडियो विज्ञापन के बिहाइंड द सीन का क्लिप है, जिसे शायद शूट पर मौजूद क्रू मेंबर ने ही शूट किया होगा। इस विज्ञापन में अमिताभ और जया, कैटरीना कैफ के माता-पिता बने थे। विक्की कौशल और कैटरीना की शादी के बीच इस वीडियो को उनसे जोड़कर वायरल किया जा रहा है। दावे के हिसाब से यह वीडियो फेक है, अभी तक विक्की और कैटरीना की शादी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज संगीत सेरेमनी की जाएगी।

9 दिसंबर को होगी शादी

9 दिसंबर को होगी शादी

विकी-कैटरीना की शादी की बाद करें तो दोनों 9 दिसंबर को फेरे लेंगे, वहीं, 8 दिसंबर को हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के बाद शाम को पार्टी होगी। बता दें कि मेहंदी के कार्यक्रम के लिए विश्वप्रसिद्ध सोजत की मेंहदी मंगाई गई है। इसके अलावा शादी वाले दिन शादी के बाद रात में डिनर के बाद पूल साइड पार्टी होगी। शादी को लेकर एक्टर-एक्ट्रेस का फैंस काफी एक्साइडेट हैं।

शादी से पहले राजस्थान में शिकायत दर्ज

शादी से पहले राजस्थान में शिकायत दर्ज

विक्की-कैटरीना की शादी अपनी भव्यता के लिए जितनी सुर्खियों में नहीं हैं, उससे ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा में है। दरअसल, शादी को लेकर कई तरह के सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं, इसी क्रम में होटल के सामने से गुजरने वाली सड़क को भी 12 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी से नाराज एक वकील ने जिला कलेक्टर, होटल और विक्की-कैटरीना के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।

यह भी पढ़ें: 'शादी कितनी भी धूमधाम से हो, आखिर में होता वही है...' विक्की-कैटरीना की शादी पर पति से उलझी ये एक्ट्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+