'शादी कितनी भी धूमधाम से हो, आखिर में होता वही है...' विक्की-कैटरीना की शादी पर पति से उलझी ये एक्ट्रेस

'शादी कितनी भी धूमधाम से हो, आखिर में होता वही है...' विक्की-कैटरीना की शादी पर पति से उलझी ये एक्ट्रेस

मुंबई, 07 दिसंबर: नेशनल अवॉर्ड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शादी की रस्में आज (07 दिसंबर) से शुरू हो गई है। कैटरीना और विक्की दोनों 06 दिसंबर को अपनी शादी के लिए राजस्थान पहुंच गए हैं। विक्की कौशल और कैटरीना की शादी को लेकर हर दिन अलग मीडिया रिपोर्ट सामने आती है, जिसमें शादी में क्या-क्या प्रतिबंध है, इसको लेकर बताया जाता है। कपल की शादी में मोबाइल फोन भी बैन है। अब इन प्रतिबंधों को लेकर एक्ट्रेस और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकट भोसाले ने मजाक बनाया है। लेकिन इसी बीत सुगंधा मिश्रा के पति संकट भोसाले ने कुछ ऐसा भी कहा, जिसको लेकर एक्ट्रेस बिफर गईं।

'विक्की-कैट ने हमें शादी में क्यों नहीं बुलाया....'

'विक्की-कैट ने हमें शादी में क्यों नहीं बुलाया....'

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों विक्की और कैट की शादी को लेकर बात कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन दिया है, विशिंग हैप्पी मैरिड लाइफ।

वीडियो में सुगंधा, संकेत से बोलती हैं, सुनों, विक्की और कैटरीना की शादी में जाओगे क्या? संकेत जवाब देते हैं, नहीं। संकेत बोलते हैं, विक्की-कैट ने हमें शादी में क्यों नहीं बुलाया है। बुलाएंगे तभी तो जाएंगे।''

'ऐसा ना हो कि विक्की को भी शादी से आउट कर दिया जाए!'

'ऐसा ना हो कि विक्की को भी शादी से आउट कर दिया जाए!'

वीडियो में सुगंधा मिश्रा आगे कहती हैं, हमने कौन सा अपनी शादी में विक्की कैट को बुलाया, तो वे क्यों बुलाएंगे। ऐसे हमारी शादी में कोरोना की वजह से कोई में अलाउड नहीं था और इन्होंने तो (विकी-कैट) खुद ही नहीं किसी को बुलाया है।

सुगंधा की बातों को सुनकर संकेत कहते है, हां, हर दिन कोई-न-कोई नई खबर आती है, ये ये अलाउ, वो अलाउ नहीं कहीं आगे ये नई खबर ना आ जाए कि शादी में विक्की कौशल ही अलाउ नहीं है। अरे नहीं मजाक है।

विक्की-कैट की शादी पर पति-पत्नी में होगी बहस

विक्की-कैट की शादी पर पति-पत्नी में होगी बहस

संकेत कहते हैं, देखो शादी कितनी भी धूमधाम से कर लो लेकिन बाद में होता वही है, जो सबके साथ होता है। पति संकेत की ये बात सुनकर सुगंधा शॉक्ड हो गई। उसके बाद सुगंधा पूछती है, क्या मतलब है, तुम्हारे कहने का। इसके बाद जोनों में नोंक-झोंक हो जाती है।

2019 से विक्की और कैटरीना कर रहे हैं डेट

2019 से विक्की और कैटरीना कर रहे हैं डेट

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 6 दिसंबर को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने परिवार वालों के साथ राजस्थान पहुंचे हैं। विक्की और कैटरीना राजस्थान के लिए निकलने से पहले मुंबई में पैपराजी को देख हाथ हिलाया। शादी में विक्की और कैटरीना सब्यासाची के जोड़ों को पहने गए।

कैटरीना-विकी ने 120 लोगों को शादी में दिया न्यौता

कैटरीना-विकी ने 120 लोगों को शादी में दिया न्यौता

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में 120 लोगों को बुलाया गया है। शादी में करण जौहर, फराह खान, नित्य मेहरा, डॉ गहना गामिया (कैटरीना केडॉक्टर), यास्मीन कराचीवाला (उनके जिम ट्रेनर), अमित ठाकुर (हेयर स्टाइलिस्ट), डैनियल बाउर (मेकअप कलाकार), अंगद बेदी, नेहा धुपिया, सनी कौशल की प्रेमिका शारवरी वाघ, कबीर खान, मिनी माथुर और अंगिरा धार जैसे सेलेब्रिटी शादी में शामिल होंगे।

विक्की-कैटरीना संगीत में काल चश्मा गाने पर मचाएंगे धूम

विक्की-कैटरीना संगीत में काल चश्मा गाने पर मचाएंगे धूम

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ काला चश्मा गाने पर अपने संगीत में डांस करेंगे। काला चश्मा गाना कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। ये गाना 2016 की फिल्म ''बार-बार देखा'' का है। इस फिल्म के निर्देशक नित्य मेहरा भी शादी में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+