Archana Puran Singh को हुई ये गंभीर बीमारी, बेटे का दर्दनाक खुलासा, जोर-जोर से हंस कर कमाए इतने करोड़
Archana Puran Singh Health: साल 2025 बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और 'द कपिल शर्मा शो' की पॉपुलर जज अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार के लिए यादगार और बेहद चुनौतीपूर्ण रहा था। इस साल एक्ट्रेस के परिवार के कई सच लोगों के सामने आए।
अर्चना पूरन सिंह की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट
एक ओर जहां अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी ने यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा, वहीं बड़े बेटे आर्यमान सेठी की सगाई ने घर में खुशियों का माहौल बनाया। हालांकि इसी साल अर्चना को एक ऐसी दुर्लभ बीमारी ने घेर लिया, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है।

अर्चना के बेटे ने किया दर्दनाक सच्चाई का खुलासा
इस दर्दनाक सच्चाई का खुलासा खुद अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है, जिसे देखकर एक्ट्रेस अपने आंसू नहीं रोक पाईं। आयुष्मान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लंदन वेकेशन के बीच आया इमोशनल मोमेंट
फिलहाल अर्चना पूरन सिंह अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। बड़े बेटे आर्यमान का बर्थडे सेलिब्रेट करने और उन्हें खास सरप्राइज देने के बाद परिवार वहां की लोकल डिशेज इन्जॉय करने वाला था लेकिन उससे पहले एक्ट्रेस के छोटे बेटे आयुष्मान ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसने सबको भावुक कर दिया। इस वीडियो में आयुष्मान ने साल 2025 की परिवार की जर्नी, उपलब्धियां और मुश्किलों को दिल से बयां किया है।
बेटे ने परिवार को दिया ट्रिब्यूट तो भावुक हुईं अर्चना
-आयुष्मान सेठी ने अपने ट्रिब्यूट में कहा कि उन्हें अपनी मां अर्चना पूरन सिंह, पिता परमीत सेठी, दादा-दादी, भाई आर्यमान और यहां तक कि अपने पेट डॉग्स पर भी गर्व है।
-आयुष्मान ने यूट्यूब चैनल शुरू करने का श्रेय पिता परमीत सेठी को दिया और कहा कि 60 साल की उम्र में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखना प्रेरणादायक है लेकिन असली इमोशनल मोमेंट तब आया जब आयुष्मान न अपनी मां अर्चना पूरन सिंह की सेहत को लेकर बात की।
अर्चना पूरन सिंह को हुई CRPS नाम की दुर्लभ बीमारी
आयुष्मान ने खुलासा किया कि साल 2025 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मां अर्चना पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्होंने व्लॉग में बताया- मां का हाथ टूट गया था और बाद में उन्हें CRPS (Complex Regional Pain Syndrome) नाम की एक रेयर बीमारी हो गई। इसका मतलब है कि उनका हाथ अब कभी पूरी तरह पहले जैसा नहीं हो पाएगा। ये सुनते ही वीडियो में अर्चना खुद को संभाल नहीं पाईं और भावुक होकर रो पड़ीं।
दर्द के बावजूद नहीं रुकीं अर्चना पूरन सिंह
-बेटे आयुष्मान ने आगे बताया कि गंभीर दर्द और बीमारी के बावजूद अर्चना पूरन सिंह ने हार नहीं मानी। आयुष्मान ने कहा- मां ने दर्द में रहते हुए 3 फिल्मों और एक वेब सीरीज की शूटिंग पूरी की।
-आयुष्मान ने कहा- एक महीने तो उन्होंने लगातार 30 दिन शूट किया और एक बार भी शिकायत नहीं की। उन्होंने मुझे सिखाया कि मजबूत बनने के लिए कितनी सहनशक्ति चाहिए। आयुष्मान ने कहा कि 60 की उम्र के बाद भी नई चीजें शुरू करना और लगातार काम करना वाकई प्रेरणादायक है।

फिल्म के सेट पर अर्चना पूरन सिंह के साथ हुआ था हादसा
-जानकारी के अनुसार एक फिल्म की शूटिंग करते समय अर्चना पूरन सिंह के साथ सेट पर बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे को परिवार ने पहले भी अपने एक व्लॉग में शेयर किया था। वीडियो में बताया गया था कि अर्चना पूरन सिंह बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तभी सेट पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जोर से गिर गई।
-इस हादसे में अर्चना पूरन सिंह की कलाई टूट गई थी। दर्द इतना तेज था कि अर्चना पूरन सिंह सेट पर चीखने लगी थीं। क्रू मेंबर्स ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन रिकवरी में काफी वक्त लग गया।
'द कपिल शर्मा शो' से है गहरा कनेक्शन
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से अर्चना पूरन सिंह कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। हालांकि वह कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के लॉफिंग शो से जुड़ी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'द कपिल शर्मा शो' में जज के रूप में जोर जोर से हसंने के लिए अर्चना पूरन सिंह को करोड़ों रुपए मिलते हैं।
अर्चना पूरन सिंह की कुल संपत्ति और कमाई
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्चना पूरन सिंह को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक एपिसोड के लिए 8 लाख रुपये की फीस मिलती है। वह शो के एक सीजन में 8 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। इसके अलावा वह फिल्म, कॉमेडी शोज और सोशल मीडिया से भी मोटी कमाई करती हैं। पिछले एक साल से वह यूट्यूब से जबरदस्त कमाई कर रही हैं।
-एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह करीब 250 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। उनका मुंबई के मड आइलैंड में एक आलीशान विला है जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये के आसपास है। इस बंगले की खूबसूरती और सुख-सुविधाएं देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।
अर्चना पूरन सिंह की महंगी गाड़ियां
अर्चना पूरन सिंह के पास कई लग्जीरियस गाड़ियां मौजूद हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। इनमें मर्सडीज बेंज ई क्लास, ऑडी ए8, बीएमडब्ल्यू एक्स5, जगुआर एफ-पेस, लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक और पॉर्से पैनामेरा जैसी कारें शामिल हैं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications