'द कपिल शर्मा शो' में जोर जोर से हंसकर अर्चना पूरन सिंह ने कमा लिए इतने पैसे, कुल संपत्ति उड़ा देगी आपके होश
Archana Puran Singh: 'द कपिल शर्मा शो' की फेमस जज अर्चना पूरन सिंह इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि फिल्म की शूटिंग करते समय उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एक्ट्रेस का हाथ फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें चेहरे पर भी काफी चोट लगी है।
आपको बता दें कि अर्चना पुरन सिंह ने बॉलीवुड फिल्मों में साइड रोल निभाकर लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। हालांकि पिछले कई सालों से अर्चना पूरन सिंह एक्टिंग से दूर हैं। वह बहुत ही कम फिल्मों में नजर आती हैं। हालांकि वह कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के लॉफिंग शो से जुड़ी हुई हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में जज के रूप में जोर जोर से हसंने के लिए अर्चना पूरन सिंह को करोड़ों रुपए मिलते हैं।

अर्चना पूरन सिंह की पर्सनल लाइफ
-आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। ऐसे में वो अपना ये सपना पूरा करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई थीं।
-अर्चना पूरन सिंह ने मुंबई आकर कुछ मॉडलिंग शोज में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया और उन्हें साल 1982 में फिल्म 'निकाह' में काम करने का मौका मिला था। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल सिर्फ 10 सेकेंड का ही था।
-इसके बाद अर्चना पूरन सिंह का करियर कुछ आगे बढ़ा और उन्होंने कई फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाए थे। हालांकि वह किसी भी फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम नहीं कर पाईं। लेकिन लोग उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करने लगे थे। फिल्मों के अलावा अर्चना पूरन सिंह ने कई हिट टीवी शोज में भी काम किया है।
अर्चना पूरन सिंह की कमाई
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्चना पूरन सिंह को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक एपिसोड के लिए 8 लाख रुपये की फीस मिलती है। वह शो के एक सीजन में 8 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। इसके अलावा फिल्म, कॉमेडी शोज और सोशल मीडिया से भी वह मोटी कमाई करती हैं।
-वहीं एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह करीब 235 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। उनका मुंबई के मड आइलैंड में एक आलीशान विला है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये के आसपास है। इस बंग्ले की खूबसूरती और सुख-सुविधाएं देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।
अर्चना पूरन सिंह की महंगी गाड़ियां
अर्चना पूरन सिंह के पास कई लग्जीरियस गाड़ियां मौजूद हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इनमें मर्सडीज बेंज ई क्लास, ऑडी ए8, बीएमडब्ल्यू एक्स5, जगुआर एफ-पेस, लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक और पॉर्से पैनामेरा जैसी कारें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications