'डाकू है तू, सोनी को लूट रहा है...', अर्चना पूरन सिंह ने कपिल शर्मा को कही ये बात तो कॉमेडियन ने दिया ये जवाब
'डाकू ही है तू, सोनी को लूट रहा है...', अर्चना पूरन सिंह ने कपिल शर्मा को कही ये बात तो कॉमेडियन ने दिया ये जवाब
मुंबई, 04 मार्च: द कपिल शर्मा शो में कॉमेडियन कपिल शर्मा की सैलरी उनके दोस्तों और सहकर्मियों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। शो में हमेशा कपिल शर्मा और शो की स्थायी अतिथि बनीं अर्चना पूरन सिंह दोनों एक-दूसरे की सैलरी को लेकर चिढ़ाते नजर आते हैं। हाल ही के एक शो में कपिल शर्मा को अर्चना पूरन सिंह ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन को लूटने के लिए उन्हें 'डकैत' कहा है। अर्चना पूरन सिंह ने कपिल को कहा कि तुम सच में डैकेट ही हो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल को लूट रहा है। अर्चना और कपिल दोनों अक्सर एक-दूसरे की सैलरी का मजाक उड़ाते हैं।

कपिल ने कहा- मैंने सोचा था बड़ा होकर डाकू बनूंगा
कपिल शर्मा ने हाल के एक एपिसोड का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे अर्चना पूरन सिंह ने कपिल शर्मा की सैलरी को लेकर उन पर निशाना साधा है। वीडियो के शुरुआत में कपिल ने शो में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, उनकी पत्नी वर्दा नाडियाडवाला के साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कृति सनेन और अहान शेट्टी का स्वागत किया। बातचीत के दौरान, जिसे शो के आखिर में एडिट किया गया था, कपिल ने मजाक में कहा, ''कभी कभी हम बचपन में अलग अलग चीजे सोचते हैं ना जैसे मैंने शोले देखी और मुझे लगा मैं बड़ा होके डाकू बनूंगा।''

अर्चना ने कपिल की सैलरी को लेकर साधा निशाना
अर्चना पूरन सिंह ने तुरंत कपिल शर्मा को जवाब दिया, "डाकू ही बना है तू, सोनी को लूट रहा है, डाकू ही है तू।" अर्चना पूरन सिंह की बातों का जवाब देते हुए कपिल शर्मा ने फौरन कहा, ''मैं ही लूट रहा हूं न सोनी को? आप तो लंच करने यहां आती हैं...।''

'कपिल ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर सोनी का पूरा पैसा ले लिया...'
इससे पहले, शार्क टैंक इंडिया के खास एपिसोड में 'शार्क' अनुपम मित्तल ने टिप्पणी की थी कि कैसे कपिल शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति के अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर सोनी के पास का लगभग सारा पैसा ले लिया।
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में अनुपम से इस अफवाह के बारे में पूछा गया कि 'शार्क' ने कंपनियों में निवेश करने के लिए अपना पैसा खर्च नहीं किया। उन्होंने जवाब दिया, "ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। चैनल के पास जितने पैसे थे, आधे बच्चन साहब ले गए, आधे कपिल शर्मा ले गए। चैनल के पास तो कुछ बचा ही नहीं, तो हमको क्या देंगे?'' अमिताभ बच्चन सोनी पर कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट हैं।












Click it and Unblock the Notifications