अरबाज खान के बेटे अरहान ने नई मम्मी के बर्थडे पर किया ऐसा काम, कार के पीछे छिपने लगी शूरा खान और फिर......

Sshura Khan Birthday: बी टाउन के खान परिवार में दिसंबर 2023 में ही एक और नए सदस्य की एंट्री हुई है और वो हैं अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान। गत 24 दिसंबर 2023 को अरबाज खान ने बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी। शादी के बाद से कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइमस्पेंड करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच गत 18 जनवरी 2024 को पूरे खान परिवार ने घर की नई बहू शूरा खान का 31वां बर्थडे मनाया।

शूरा खान ने मनाया अपना 31वां बर्थडे
आपको बता दें कि देवर सोहेल खान ने अपने घर पर नई भाभी शूरा खान के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। अरबाज खान ने अपनी नई पत्नी शूरा खान के साथ सोहेल खान के घर पर स्टाइलिश एंट्री की थी। वहीं कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिए और अपने 31वें जन्मदिन के मौके पर फोटोग्राफर्स के साथ केक भी काटा।

arbaaz khan

बर्थडे पार्टी में डैशिंग लुक में पहुंचे सलमान खान
शूरा खान की इस बर्थडे पार्टी में अरबाज खान की बहन अर्पिता खान अपने दोनों बच्चों और पति आयुष शर्मा के साथ पहुंची थीं। वहीं बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने भी डैशिंग लुक में पार्टी में एंट्री की थी। सलमान खान अपने कैज़ुअल डेनिम में काफी हैंडसम लग रहे थे। सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को भी पार्टी में स्टाइलिश अवतार में देखा गया था।

नई मम्मी के बर्थडे पर अरहान खान का स्वैग
आपको बता दें कि अरबाज खान और उनकी एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान भी नई मम्मी शूरा खान की बर्थडे पार्टी में एक अलग स्वैग में पहुंचे थे। अरहान ने अपने ब्लैक एंड व्हाइट लुक में पैपराजी को पोज दिया था। अरहान खान भी काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। वहीं बर्थडे गर्ल पर अपना आशीर्वाद बरसाने के लिए, सलीम खान की दोनों पत्नियां, हेलेन और सलमा खान पार्टी में पहुंची थीं।

पैपराजी को देख शर्माने लगीं शूरा खान
दूसरी तरफ पैपराजी को देखकर बर्थडे गर्ल शूरा खान काफी शर्मा रही थीं। वह कैमरे के सामने नहीं आना चाह रही थीं और बार बार कार के पीछे छिप रही थीं। वहीं पैपराजी शूरा खान को भाभी कहकर पुकार रहे थे जिससे शूरा खान और ज्यादा ऑकवर्ड फील कर रही थीं। बाद में पति अरबाज खान के कहने पर शूरा खान ने पैपराजी को पोज दिए और उनके साथ केक काटा। पैपराजी ने भी शूरा खान के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+